Firing on Builder In Ahmedabad: बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग, 8 करोड़ के लेनदेन में...

ahmedabad-builder-shooting-8-crore-dispute

Firing on Builder In Ahmedabad: बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग, 8 करोड़ के लेनदेन में टूटी पार्टनरशिप ने ले ली हिंसक मोड़!

firing on builder in ahmedabad बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग 8 करोड़ के लेनदेन में टूटी पार्टनरशिप ने ले ली हिंसक मोड़

Firing on Builder In Ahmedabad: पूर्व बिजनेस पार्टनर पर गंभीर आरोप, वारदात का CCTV फुटेज भी आया सामने शुक्रवार रात अहमदाबाद शहर उस वक्त दहल उठा जब एक बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग की गई। मामला सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि विश्वासघात और टूटी साझेदारी का भी था। पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग नासिर खान नामक बिल्डर पर की गई, और इसमें उसका ही पूर्व बिजनेस पार्टनर शामिल था। Read More: GIR Somnath Liquor Seizure: गिर सोमनाथ में 41 लाख की शराब बरामदगी पर बड़ी कार्रवाई, डीजीपी ने PI को किया सस्पेंड

CCTV में कैद हुआ हमला, वारदात की साजिश का खुलासा

घटना अहमदाबाद के पटवाशरी इलाके की है। CCTV फुटेज में दिखा कि तीन युवक फुटपाथ पर संदिग्ध ढंग से खड़े हैं। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति स्कूटी पर पहुंचता है, और तभी हमला होता है। 1. एक शख्स डंडा लेकर स्कूटी सवार के पास आता है। 2. दूसरा व्यक्ति पीछे से पकड़ लेता है। 3. तभी तीसरा व्यक्ति हरे रंग की टी-शर्ट में दौड़ता हुआ आता है और पिस्टल से स्कूटी सवार पर फायरिंग कर देता है। गोलियों की बौछार के बाद हमलावर वहां से फरार हो जाते हैं। फुटेज में यह भी दिखता है कि भागते वक्त हमलावर के हाथ से कोई चीज गिरती है, जिसे वह उठाकर निकल जाता है।

8 करोड़ का लेनदेन बना जानलेवा झगड़े की वजह

पीड़ित नासिर खान की पत्नी शोजिनबानू पठान की शिकायत के मुताबिक, आरोपी जहूरुद्दीन नागोरी उसका पति का पूर्व बिजनेस पार्टनर था। दोनों ने 2018 से 2021 तक साथ कंस्ट्रक्शन का काम किया। लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग और लेन-देन के विवाद के कारण साझेदारी खत्म हो गई। दोनों के बीच 8 करोड़ रुपए का विवाद लंबे समय से चल रहा था। शुक्रवार की रात जहूरुद्दीन ने नासिर खान पर जानलेवा हमला किया। 6 गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां नासिर को और एक राहगीर उजेफ को लगी। नासिर की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि राहगीर खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया, मुख्य आरोपी फरार...

जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 1. आरोपी जहूरुद्दीन नागोरी के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 2. पुलिस उसकी और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।    

संबंधित सामग्री

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्य

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिससे राशन वितरण प्रणाली और पारदर्शी होगी।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

देश-विदेश

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की अनिश्चितता के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट। सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुईं।

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।