भोपाल में होगी सेना दिवस परेड:CM डॉ मोहन से मिले थल सेना प्रमुख

army-day-parade-in-bhopal

भोपाल में होगी सेना दिवस परेड:CM डॉ मोहन से मिले थल सेना प्रमुख

भोपाल में होगी सेना दिवस परेडcm डॉ मोहन से मिले थल सेना प्रमुख

Army Day Parade: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अगले साल सैन्य शक्ति और देशभक्ति के अनूठे संगम की गवाह बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

[caption id="attachment_142758" align="alignnone" width="1183"]CM डॉ मोहन से मिले थल सेना प्रमुख CM डॉ मोहन से मिले थल सेना प्रमुख[/caption]

सीएम ने घोषणा की है कि अगले साल 15 जनवरी 2027 को भोपाल में भव्य ‘सेना दिवस’ (Army Day) परेड आयोजित की जाएगी।

Army Day Parade: 9 जनवरी से शुरू होंगे आयोजन

भोपाल में सेना दिवस से संबंधित कार्यक्रमों की शुरुआत 9 जनवरी से ही हो जाएगी। इसका उद्देश्य राष्ट्र की समृद्ध सैन्य विरासत को प्रदर्शित करना और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

9 जनवरी से आगाज: शौर्य संध्या और सैन्य प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम शुरू होंगे।

सैन्य अभ्यास: नागरिक सेना के अत्याधुनिक हथियारों और युद्ध कौशल के जीवंत अभ्यास देख सकेंगे।

मुख्य कार्यक्रम: 15 जनवरी को मुख्य परेड होगी, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।

Army Day Parade: थल सेना प्रमुख ने की सीएम से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ हुई चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु युवाओं को सेना के प्रति आकर्षित करना था। मध्य प्रदेश के जांबाज युवा बड़ी संख्या में सेना में अपनी सेवा देना चाहते हैं। भोपाल में होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की परेड से प्रदेश के छात्रों और युवाओं में देशप्रेम का नया संचार होगा।

दशकों तक 'सेना दिवस' की मुख्य परेड केवल दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड तक सीमित थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत अब इसे देश के अलग-अलग राज्यों में ले जाया जा रहा है।

भोपाल के आयोजन में क्या होगा खास?

मिराज और सुखोई का फ्लाईपास्ट

राजधानी भोपाल में 'बड़ा तालाब' जैसा विशाल जलस्रोत है, तो उम्मीद है कि सेना के हेलीकॉप्टर्स और वायुसेना के फाइटर जेट्स का रोमांचक एयर शो और फ्लाईपास्ट देखने को मिलेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक हथियार

इस परेड में केवल मार्च पास्ट नहीं होगा, बल्कि 'धनुष' तोप, 'भीष्म' टैंक और सेना में शामिल किए गए नए ड्रोन्स व रोबोटिक उपकरणों का प्रदर्शन भी होगा।

संबंधित सामग्री

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।