Morena: बीड़ी लेने निकले शख्स की हत्या, आरोपी ने पत्थर से कुचलकर ली जान, जाने वजह

beedi-lene-gaya-shakhs-hatya-muraina-bhai-ki-sandehjanak-maut

Morena: बीड़ी लेने निकले शख्स की हत्या, आरोपी ने पत्थर से कुचलकर ली जान, जाने वजह

morena बीड़ी लेने निकले शख्स की हत्या आरोपी ने पत्थर से कुचलकर ली जान जाने वजह

मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जौरी गांव में बीड़ी लेने निकले 40 साल के शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई. एक राहगीर ने शव पड़े होने की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पर्स में मिले पैन कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

muraina hatya: रात बीड़ी लेने गया था, लौटा नहीं

रात बीड़ी लेने गया था, लौटा नहीं जौरी गांव नगर निगम क्षेत्र में ही आता है। यहां रहने वाले ताराचंद कुशवाह अपने घर से बीड़ी लेने की बोलकर निकले थे, लेकिन रात भर नहीं लौटे। परिजन उसे खोज ही रहे थे कि सिविल लाइन पुलिस का फोन आया कि जिला अस्पताल पहुंचें, ताराचंद की हत्या हो गई है।

muraina hatya: शब के पास मिली शराब की बोतल

मौके पर मिले खून से सने पत्थर, शराब की बोतलें ताराचंद के लापता होने की खबर मोहल्ले में फैल चुकी थी। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस को घटनास्थल से हत्या में उपयोग किए गए खून से सने बड़े-बड़े पत्थर भी मिले हैं। पास में ही शराब की खाली बोतल और प्लास्टिक के गिलास भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने पत्थरों को रात में ही जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

तीन साल पहले हुई छोटे भाई की हत्या

तीन साल पहले हुई छोटे भाई की हत्या, खुलासा नहीं मृतक के भाई आशीष कुशवाह के अनुसार, मृतक ताराचंद कुशवाह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, वह सादा जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। रात में वह सिर्फ बीड़ी लेने की बोलकर गए थे और लौटे नहीं। आशीष ने बताया कि ठीक तीन साल पहले इनसे छोटे भाई विक्की कुशवाह की गणेश पुरा इलाके में संदिग्ध लाश मिली थी, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। अब दूसरे भाई की हत्या से परिजन खौफजदा हैं।

ब्लाइंड मर्डर पुलिस के लिए चुनौती: muraina hatya

पुलिस बोली- ब्लाइंड मर्डर है, जल्द पकड़ेंगे सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के अनुसार, "ताराचंद की हत्या की गई है, इसमें कोई शंका नहीं है। पत्थरों से उसके सिर पर वार किए गए हैं। यह एक ब्लाइंड मर्डर है, लेकिन हम जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे। तीन साल पहले इसके भाई की मौत की जानकारी नहीं है। अगर परिजन कोई जानकारी देंगे, तो उस पर भी काम करेंगे।" Read More:- गोवर्धन असरानी का निधन – ये थी आखिरी पोस्ट

संबंधित सामग्री

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देश-विदेश

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देशभर में अगले 7 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी।

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा:  90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,   5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश-विदेश

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए पहुंचा। जानिए आम लोगों पर कितना असर पड़ेगा।

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

सनातन

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

Aaj ka rashifal in hindi:  आज के राशिफल में जानिए 19 May 2026 को कैसा रहेगा आपका व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई, प्यार के साथ कैसे बीतेगा आपका दिन..

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।