Bhopal Dawa Bazar : भोपाल के दवा बाजार में FDA का छापा, बैन कफ सिरप रेस्पिफ्रेस ...

bhopal-fda-raid-toxic-cough-syrup-seizure

Bhopal Dawa Bazar : भोपाल के दवा बाजार में FDA का छापा, बैन कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ की 80 बॉटल्स जब्त

bhopal dawa bazar  भोपाल के दवा बाजार में fda का छापा बैन कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ की 80 बॉटल्स जब्त

bhopal toxic cough syrup seizure: छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौतों के बाद अब प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है.भोपाल के दवा बाजार में मंगलवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापेमारी की है। सरकार ने जिन दो कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। FDA की टीम ने दवा दुकानों पर पहुंचकर इन कफ सिरप की बोतलें खोजकर जब्त कीं।

bhopal toxic cough syrup seizure: डी और एएनएफ की 80 बॉटल्स जब्त

10 बोतलों को सैंपल लेने सील किया, 80 की जब्ती FDA की टीम ने सैंपल के लिए 10 बोतल को सील किया और बाकी 80 बोतल को भी जब्त कर लिया। कफ सिरप री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर में खतरनाक केमिक डायएथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई मिली थी।

bhopal toxic cough syrup seizure: जांच रिपोर्ट में खुलासा

मप्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था। 19 दवाओं के सैंपल्स की जांच में अब तक तीन कफ सिरप अमानक पाए गए हैं। इनमें से कोल्ड्रिफ कफ सिरप तमिलनाडु और री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर गुजरात में बनाए जाते हैं। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

कफ सिरप में इतनी होनी चाहिए डीईजी की मात्रा

छिंदवाड़ा मामला सामने आने के बाद कुल 19 दवाओं के नमूने जांच के लिए सरकारी प्रयोगशालाओं को भेजे गए थे. अब इनकी रिपोर्ट की आ गई है. रिपोर्ट के अनुसार री लाइफ में 0.616 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकोल पाया गया. वहीं रेस्पिफ्रेश टीआर में 1.342 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकोल मिला है. गाइडलाइन के मुताबिक कफ सिरप में डायएथिलिन ग्लायकोल की मात्रा 0.1 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. यदि मात्रा अधिक हो तो ऐसे सिरप से किडनी फेल और ब्रेन डैमेज होने का खतरा रहता है.

bhopal toxic cough syrup seizure: बाजार से वापस मंगाई जा रही ये कफ सिरप

राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से कोल्डरिफ के बाद री लाइफ और रेस्पिफ्रेश टीआर कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इन दवाओं को बाजार से वापस बुलाने के निर्देश दिए हैं. अब बाजार से यह दवा रीकॉल की जा रही है. यह दोनों सिरप गुजरात में बनते थे. स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी ने बताया कि "पूरे प्रदेश में औषधी निरीक्षण की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं. जिन दवाओं पर शक है, उन्हें बाजार से वापस बुलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं.

bhopal toxic cough syrup seizure: स्वास्थय मंत्री का क्या था कहना

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी कहा है कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है. औषधियों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं है." Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्य

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिससे राशन वितरण प्रणाली और पारदर्शी होगी।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

देश-विदेश

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की अनिश्चितता के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट। सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुईं।

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।