भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर CM मोहन यादव की नजर, ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

भोपाल और इंदौर मेट्रो की प्रगति

भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर CM मोहन यादव की नजर, ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर cm मोहन यादव की नजर ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसके आगामी चरणों के कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उन्होंने भोपाल मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइन का प्रजेंटेशन देखा तथा यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही इंदौर मेट्रो परियोजना की प्रगति की भी जानकारी ली।

यात्री सुविधाओं पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में मेट्रो रेल नागरिकों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था साबित होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग और अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष प्रयास किए जाएं। मेट्रो को केवल परिवहन नहीं बल्कि शहरों के विकास का आधार बनाया जाए।

दो-तिहाई काम हो चुका पूरा

बैठक में बताया गया कि भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं के कुल कार्यों में लगभग दो-तिहाई काम पूरा किया जा चुका है। पहले चरण का संचालन शुरू होने के बाद अब शेष चरणों को तेजी से पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद रहे।

अंडरग्राउंड रूट पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन के अंडरग्राउंड हिस्से की प्रगति की भी समीक्षा की। सुभाषनगर से करोंद के बीच बनने वाली 3.39 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य जारी है। इसके लिए टनल बोरिंग मशीन (TBM) को 24 मीटर गहराई में उतारा गया है। अधिकारियों के अनुसार अगले दो वर्षों में अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटन और शिक्षा से जुड़ेगी मेट्रो

मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि मेट्रो परियोजना को विद्यार्थियों की अध्ययन यात्राओं, पर्यटन स्थलों, धार्मिक केंद्रों और वन्यजीव अभयारण्यों से भी जोड़ा जाए। उनका मानना है कि इससे मेट्रो का उपयोग बढ़ेगा और प्रदेश में पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
 

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना शासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना शासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2026 में दो पुरस्कार मिले। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के नागरिकों को बधाई दी।

जल जीवन मिशन को मिलेगी रफ्तार,केंद्र देगा 5000 करोड़ रुपए,पीएचई की बैठक में बोले CM डॉ यादव

राज्य

जल जीवन मिशन को मिलेगी रफ्तार,केंद्र देगा 5000 करोड़ रुपए,पीएचई की बैठक में बोले CM डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल और जल संरक्षण के उपायों पर बल देते हुए, जल जीवन मिशन के तहत प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन, सीएम डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन, सीएम डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मप्र यात्री परिवहन एंड इन्फ्रॉस्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक, पीएम ई-बस सेवा के तहत इंदौर शहर में प्रारंभ होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

CM डॉ. मोहन यादव और नितिन नबीन की हुई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकात,कई विषयों पर हुई चर्चा

देश-विदेश

CM डॉ. मोहन यादव और नितिन नबीन की हुई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकात,कई विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में डॉ. मोहन यादव और नितिन नबीन के बीच मुलाकात हुई जिसमें राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

CM डॉ. मोहन ने दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

राज्य

CM डॉ. मोहन ने दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

मध्यप्रदेश के धार में भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा पहली बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई, जो पिछले 750 वर्षों में नहीं हुई थी।