mp ips officers promotion: IPS अधिकारियों के प्रमोशन पर मंत्रालय में अहम बैठक, ज...

bhopal-ips-officers-promotion-december-2025

mp ips officers promotion: IPS अधिकारियों के प्रमोशन पर मंत्रालय में अहम बैठक, जाने कौन-कौन हैं लिस्ट में

mp ips officers promotion ips अधिकारियों के प्रमोशन पर मंत्रालय में अहम बैठक जाने कौन-कौन हैं लिस्ट में

mp ips officers promotion: भोपाल में पुलिस मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव अनुराग जैन ने की। बैठक में डीआईजी, आईजी, एडीजी तथा विशिष्ट पुलिस महानिदेशक जैसे उच्च रैंक के अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई और प्रस्ताव अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

mp ips officers promotion: दिसंबर के अंत में आदेश होंगे जारी!

पदोन्नति आदेश इसी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है और वे 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। इस कदम से पुलिस विभाग में लंबे समय से रुकी हुई रैंक अपग्रेड का मार्ग साफ होता दिख रहा है।

mp ips officers promotion: किसे मिलेगा उच्च रैंक

सूत्रों के अनुसार, नए आदेश के बाद 2010, 2011 और 2012 बैच के कुल 16 IPS अधिकारी DIG रैंक पर पदोन्नत होंगे। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी अगली श्रेणी में लाया जाएगा। पदोन्नति के प्रस्ताव में विशेष रूप से एडीजी से स्पेशल डीजी के लिए एके सिंह तथा आशुतोष राय के नाम प्रमुखता से उभरे हैं। वहीं आईजी से एडीजी की रैंक के लिए 2001 बैच के प्रमोद वर्मा पर सहमति बनी है। इसके अलावा 2008 बैच के तीन वरिष्ठ अधिकारी डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नत होने की तैयारी में हैं।

DIG पद की बड़ी लिस्ट

जानकारी के अनुसार 2010 बैच के चार अधिकारी अब डीआईजी रैंक पर पहुंचेंगे। इनमें राकेश कुमार सगर, आर.एस. बेलवंशी, किरणलता केरकेट्टा और मनोज कुमार राय शामिल हैं। इसी तरह 2011 बैच के अधिकारी-रियाज इकबाल, आदित्य प्रताप सिंह, राहुल कुमार लोढा, सिमाला प्रसाद, असित यादव- तथा 2012 बैच के विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, डॉ. शिवदयाल, मयंक अवस्थी और शैलेंद्र सिंह चौहान भी आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकारी-आलोक कुमार सिंह, रघुवंश सिंह और विकास पाठक- छह महीने के भीतर डीआईजी पद हासिल कर सकेंगे।

2013 बैच को मिलेगा प्रवर श्रेणी वेतनमान

पुलिस विभाग में पदोन्नति के साथ वेतनमान में भी बदलाव होगा। 2013 बैच के अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ मिलेगा। इसका सीधा असर न केवल पदोन्नति की प्रोफ़ाइल पर होगा, बल्कि वेतन संरचना में भी सुधार दिखाई देगा।

संबंधित सामग्री

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्य

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिससे राशन वितरण प्रणाली और पारदर्शी होगी।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

देश-विदेश

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की अनिश्चितता के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट। सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुईं।

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।