ऋषिकेश में CM धामी ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

cm-dhami-inaugurates-international-yoga-festival-rishikesh

ऋषिकेश में CM धामी ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

ऋषिकेश में cm धामी ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

Yoga Festival Rishikesh: ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के परिसर में आज भव्य तरीके से अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सतपाल महाराज भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

CM धामी ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

योग महोत्सव का शुभारंभ

दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लगातार यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय योग की राजधानी के रूप में प्रसिद्धि हासिल कर रहा है। 22 मार्च तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में देश ही नहीं बल्कि विदेशों के भी योग साधक शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। इस दौरान सभी योग साधकों को जहां उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा, वहीं उन्हें उत्तराखंड के उत्पादन भी चखाए जाएंगे। 

गंगा कॉरिडोर का काम जारी

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और मुनि की रेती वर्ल्ड के नक्शे में एक उभरती हुई नगरी के रूप में देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ इस महोत्सव में अलग-अलग राज्यों की संस्कृती की प्रस्तुतियां देने के लिए भी कलाकार पहुंचे हैं। उनके उत्साहवर्धन में कोई कमी ना हो इसके भी प्रयास रहेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार गंगा कॉरिडोर और इकोनामिक सिटी के लिए भी ऋषिकेश और आसपास के इलाके में काम कर रही है। गंगा के स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। 

[caption id="attachment_141362" align="alignnone" width="1131"]मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी[/caption]

Yoga Festival Rishikesh: योग से नौकरी

मुख्यमंत्री ने गंगा तट पर शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की प्रदेशवासियों और योग साधकों और योगाचार्य को बधाई दी। कहा कि यह योग महोत्सव एक यादगार महोत्सव बनाने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सतपाल महाराज ने कहा कि हर साल योग महोत्सव करने का उद्देश्य यही है कि लोग योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ बने। योग अपनाने से जहां शरीर निरोगी बनता है। वही योग भारतीय योगाचार्य को विदेशों में नौकरी के अच्छे अवसर भी उपलब्ध करा रहा है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

CM योगी ने लखनऊ में 413 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने लखनऊ में 413 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नागरिकों से स्वच्छता और सुरक्षा की अपील की।

CM धामी ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, पुस्तक के विमोचन पर दी शुभकामनाएं

राज्य

CM धामी ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, पुस्तक के विमोचन पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक 'अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव' के विमोचन पर शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री सेहत योजना: हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए बनी जीवनरक्षक कवच

राज्य

मुख्यमंत्री सेहत योजना: हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए बनी जीवनरक्षक कवच

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने हाई-रिस्क गर्भावस्था और नवजात देखभाल में कई परिवारों को आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाई है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP के उम्मीदवार उतारने पर सियासी घमासान, JMM ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP के उम्मीदवार उतारने पर सियासी घमासान, JMM ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले JMM ने BJP पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई, बीजेपी के पास केवल 21 विधायक।

SSC की GD भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला, परीक्षा रद्द, छात्रों ने जमकर काटा बवाल

राज्य

SSC की GD भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला, परीक्षा रद्द, छात्रों ने जमकर काटा बवाल

एसएससी की GD भर्ती परीक्षा में धांधली के चलते बड़ा हंगामा हुआ, परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों में जमकर तोड़फोड़ की।