CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरी...

cm-pushkar-singh-dhami-2

CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, बोले – हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

cm pushkar singh dhami मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण बोले – हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश के कारण हुए बादल फटने की घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने केसरवाला और मालदेवता जैसे क्षेत्रों का जायजा लिया, जहां देर रात हुई अतिवृष्टि ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। सहस्त्रधारा के प्रमुख पर्यटन स्थल पर मलबा आने से कई दुकानें और होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

[caption id="attachment_105429" align="alignnone" width="300"]CM Pushkar Singh Dhami CM Pushkar Singh Dhami[/caption]

CM Pushkar Singh Dhami: तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं

मुख्यमंत्री धामी ने जेसीबी मशीन के माध्यम से खुद मौके का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सहस्त्रधारा में अतिवृष्टि के कारण हुई क्षति पर गहरा दुःख जताया और कहा कि प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस और राहत एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं तथा तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

CM Pushkar Singh Dhami: शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए

मुख्यमंत्री ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत राहत सामग्री, सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था, भोजन, स्वच्छ पानी और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में फंसे लोगों को शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

CM Pushkar Singh Dhami: त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आपदा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पर निगरानी रखने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

केंद्र से सहयोग की मांग की

इस बीच, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर उन्हें स्थिति की जानकारी दी और केंद्र से सहयोग की मांग की।

गौरतलब है कि देर रात देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में बादल फटने से मलबा बहकर मुख्य बाजार में घुस गया। इससे 2 से 3 बड़े होटल और लगभग 7 से 8 दुकानों को गंभीर नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी भी तरह की जानमाल की बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

मनोरंजन

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

प्रसिद्ध भारतीय गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी गर्दन की नस दब गई है और वह इलाज प्राप्त कर रहे हैं।

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

देश-विदेश

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

चीन की National University of Defense Technology ने एक मच्छर जैसा माइक्रो ड्रोन बनाया है, जो कम पहचान योग्यता और छोटे स्थानों में पहुंचने की क्षमता के कारण चर्चा में है।

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

खेल

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

Argentine superstar Lionel Messi scored his first World Cup hat-trick against Algeria, matching Miroslav Klose's record of 16 goals.

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।