इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या नहीं थम रही, आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया

contaminated-water-in-indore-news

इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या नहीं थम रही, आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया

इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या नहीं थम रही आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया

Contaminated water in Indore NEWS:   इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या नहीं थम रही है. अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया है.

23वां मृतक का नाम भगवानदास पिता तुकाराम भरणे (64) है. और वह 10 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे. पहले उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. बाद में बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया था. जहा उनकी मौत हो गई..

[caption id="attachment_127763" align="alignnone" width="300"]गंदा पानी गंदा पानी[/caption]

9 जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

इससे पहले एक मृतक की पहचान कमला बाई (59) के रूप में हुई. उसे 5-6 जनवरी से उल्टी-दस्त की शिकायत थी. जहां 9 जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

बता दें कीमौत के बाद परिजन ने भागीरथपुरा में नगर निगम की टीम और संबंधित केंद्र को इसकी जानकारी दी, लेकिन आधार कार्ड जीवन की फेल का होने के कारण इस मामले को दूषित पानी से हुई मौत के रूप में दर्ज नहीं किया गया।

Contaminated water in Indore NEWS:  1 साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थी

MY अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव का कहना है कि कमला बाई भागीरथपुरा के मरीजों की यूनिट में भर्ती नहीं थी. वह पंचम की फेल की निवासी थी और पिछले एक साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थी.

ICU में भर्ती मरीजों की संख्या 13 हुई

[caption id="attachment_127764" align="alignnone" width="300"]घरों में पहुंचा गंदा पानी घरों में पहुंचा गंदा पानी[/caption]

बता दें की भागीरथपुरा में अभी भी लोगों में दूषित पानी का डर बना हुआ है. लोग आरओ, बोरिंग और बोतल के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Contaminated water in Indore NEWS:  अब भर्ती मरीजों की संख्या कम ज्यादा हो रही है. 8 जनवरी को जहां ICU में 10 मरीज थे. 10 जनवरी को ये आंकड़ा 11 तक पहुंच गया.

जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को जब कई लोग अस्पताल में भर्ती हुए तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अस्पतालों में पहुंचे और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की.

एक के बाद एक कई लोगों की जान दूषित पानी के कारण चली गई. स्थिति ये है कि कई लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है.

निगम आयुक्त ने किया इलाके का दौरा

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने भागीरथपुरा इलाके का दौरा किया. यहां पर चल रहे कामों को देखा. इलाके में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की भी समीक्षा की.

लगातार टीम के माध्यम से लोगों को पानी उबालकर, छानकर पीने के संबंध में अनाउंसमेंट करने, ड्रेनेज सीवरेज लाइन की सफाई करने, सफाई के बाद निकलने वाली गाद को तुरंत हटाने, मलेरिया टीम द्वारा नाला सफाई करने के लिए भी कहा है.

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।