सिवनी बॉर्डर पर आरटीओ चेकपोस्ट में बवाल, ट्रक ड्राइवरों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

हिंसक झड़प सिवनी चेकपोस्ट पर

सिवनी बॉर्डर पर आरटीओ चेकपोस्ट में बवाल, ट्रक ड्राइवरों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में ट्रक ड्राइवरों और आरटीओ कर्मियों के बीच हुए विवाद के चलते हिंसक झड़प हुई, जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ भी शामिल थी।

सिवनी बॉर्डर पर आरटीओ चेकपोस्ट में बवाल ट्रक ड्राइवरों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में महाराष्ट्र सीमा पर स्थित आरटीओ चेकपोस्ट पर मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ। ट्रकों की नियमित जांच के दौरान ट्रक ड्राइवरों और आरटीओ कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। घटना कुरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मेटेवानी आरटीओ चेकप्वाइंट की बताई जा रही है।

ड्राइवरों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जांच के दौरान एक ट्रक चालक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि साथी ड्राइवर के साथ मारपीट की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ट्रक चालक आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते करीब 10 से अधिक ड्राइवरों ने चेकपोस्ट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए ड्राइवरों ने वहां खड़े कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की और चेकपोस्ट के पास बनी अस्थायी झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

कर्मचारियों को जान बचाकर भागना पड़ा

हंगामे के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आरटीओ कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। आगजनी और तोड़फोड़ के कारण चेकपोस्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना का असर कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-44 पर यातायात पर भी पड़ा, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों को समझाइश देकर शांत कराया और आग पर काबू पाया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

ड्राइवरों ने लगाए गंभीर आरोप

ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि चेकपोस्ट पर अक्सर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और अवैध वसूली की जाती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरटीओ विभाग द्वारा निजी लोगों को भी चेकिंग कार्य में लगाया जाता है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
 

संबंधित सामग्री

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

राज्य

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

MP सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं, जिसमें एक से अधिक जीवित जीवनसाथी और दो से अधिक संतान वाले अयोग्य होंगे।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार,  केरलम में रेड अलर्ट

देश-विदेश

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार, केरलम में रेड अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत में रफ्तार पकड़ी, केरलम में रेड अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश में मानसून की आमद में हो सकती है देरी।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

राज्य

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

मध्यप्रदेश के अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपनी थ्रेसर मशीन पाने के लिए दो वर्षों तक प्रशासन और उच्च न्यायालय के चक्कर लगाए।

ताला सलामत,शटर भी सुरक्षित... लेकिन रीवा पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से 40 लाख रुपये की किताबें चोरी!

राज्य

ताला सलामत,शटर भी सुरक्षित... लेकिन रीवा पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से 40 लाख रुपये की किताबें चोरी!

मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पाठ्यपुस्तक निगम डिपो से 495 बंडल किताबें, मूल्य 40 लाख रुपये, गायब होने की खबर है। पुलिस और निगम जांच में जुटे।