Indore crime: इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,युवक गिरफ्तार.....

indore-crime

Indore crime: इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,युवक गिरफ्तार.. जीतू पटवारी ने दी प्रतिक्रिया

indore crime इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़युवक गिरफ्तार जीतू पटवारी ने दी प्रतिक्रिया

Indore crime: इंदौर में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलने आई ऑस्ट्रेलियन टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।यह घटना तब हुई जब महिला अपने होटल से पैदल द नेबरहुड) की तरफ जा रही थीं.. एसी घटनाएं भारत की छवी खराब कर रही है.. भारतीय महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हम आए दिन सुनते है लेकिन अब हमारे देश में ऑस्ट्रेलियन महिला भी सेफ नहीं है.. [caption id="attachment_112697" align="alignnone" width="300"]Indore crime Indore crime[/caption]

घटना के बाद क्या हुआ?

घटना के बाद पुलिस ने पांच थानों की टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खजराना रोड की बताई जा रही है।

जानिए पूरा मामला..

दोनों महिला खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे (द नेबरहुड) की तरफ जा रही थीं। तभी सफेद शर्ट और काली टोपी पहने एक बाइक सवार युवक उनका पीछा करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी ने इनमें से एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छुआ और मौके से भाग निकला। घबराई दोनों खिलाड़ियों ने तुरंत टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को मैसेज किया और अपनी लाइव लोकेशन भेजी। जानकारी मिलते ही डैनी सिमंस ने टीम के सुमित चंद्रा से संपर्क कर मदद के लिए कार रवाना कर दी और खिलाड़ियों को सुरक्षित होटल पहुंचाया। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना-माना नाम हैं।

आरोपी की पहचान कैसे हुई?

[caption id="attachment_112698" align="alignnone" width="251"]Indore crime Indore crime[/caption] Indore crime: सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने विजय नगर, एमआईजी, खजराना, परदेशीपुरा, कनाड़िया थाने की टीम गठित की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।आरोपी की पहचान हुई और शुक्रवार शाम को पुलिस ने खजराना निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अकील पर पहले से भी आपराधिक केस दर्ज हैं...

एडीसीपी बोले- प्रोटोकॉल में कहां कमी रही, जांच कर रहे

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलियन टीम के सुरक्षा अधिकारी की ओर से शिकायत आई थी कि उनके दो प्लेयर के साथ गलत व्यवहार हुआ है। इस पर केस दर्ज किया है। आरोपी को आईडेंटिफाई कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से खजराना का है। उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है। हायर अथॉरिटी के साथ मीटिंग कर प्रोटोकॉल सेट किए गए थे। उसमें कहां कमी हुई है, उसकी जांच की जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

[caption id="attachment_112701" align="alignnone" width="253"]जीतू पटवारी जीतू पटवारी[/caption] जीतू पटवारी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा की अगर कोई अंतराष्ट्रिय महिला के साथ एसा कर रहा है तो.. उसके उपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और प्लेयर्स की जिम्मेदारी सरकार की है प्रशासन की है.. इसलिए सरकार को लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

संबंधित सामग्री

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी, अब दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए लीटर

देश-विदेश

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी, अब दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए लीटर

देश में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए पहुंचा। जानिए आम लोगों पर कितना असर पड़ेगा।

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

सनातन

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

Aaj ka rashifal in hindi:  आज के राशिफल में जानिए 19 May 2026 को कैसा रहेगा आपका व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई, प्यार के साथ कैसे बीतेगा आपका दिन..

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।