Investigation: मॉडल खुशबू मौत केस.. NHRC ने जारी किया नोटिस,दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

investigation

Investigation: मॉडल खुशबू मौत केस.. NHRC ने जारी किया नोटिस,दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

investigation मॉडल खुशबू मौत केस nhrc ने जारी किया नोटिसदो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

Investigation: भोपाल में 27 वर्षीय मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गंभीर रूप ले चुका है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस केस में हस्तक्षेप करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा है और दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। यह नोटिस NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जारी किया है।

[caption id="attachment_116968" align="alignnone" width="300"]MODAL-KHUSHBOO MODAL-KHUSHBOO[/caption]

निजी अस्पताल में बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया

आयोग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिवार के आरोपों और मृतका के कथित प्रेमी कासिम अहमद की संपूर्ण भूमिका की जांच करने पर जोर दिया है।

घटना 10 नवंबर की है, जब खुशबू को उसका लिव-इन पार्टनर कासिम अहमद भैंसाखेड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।

Investigation: गर्भावस्था संबंधी जटिलता हो सकती है

डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में पता चला कि खुशबू गर्भवती थी और उसकी मौत फैलोपियन ट्यूब फटने से हुए आंतरिक रक्तस्राव के कारण हुई, जो गर्भावस्था संबंधी जटिलता हो सकती है।

हालांकि, उसके चेहरे पर सूजन, निजी अंगों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

परिजनों के गंभीर आरोप

खुशबू की मां लक्ष्मी अहिरवार और बहन ने कासिम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कासिम ने पहले ‘राहुल' नाम से पहचान बताकर खुशबू से संबंध बनाए, बाद में अपनी असली पहचान उजागर हुई।

परिवार का आरोप है कि उसने खुशबू पर धर्म बदलने का दबाव बनाया, उसे बुर्का व हिजाब पहनाने के लिए मजबूर किया और उसके साथ मारपीट भी करता था। परिवार ने हत्या और लव जिहाद का गंभीर आरोप लगाया है।

Investigation: NHRC का हस्तक्षेप

परिवार की शिकायत पर NHRC ने तत्परता से कार्रवाई की। आयोग ने पुलिस से पोस्टमार्टम व मेडिकल दस्तावेज़, कासिम की भूमिका, कथित धर्मांतरण एंगल और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दो सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।