Bakrid : जबलपुर के सुल्तान' के नवाबी ठाट, कीमत बाप रे बाप....

jabalpur-bakra-mandi-unique-goat-sultan-drinks-five-liter-cold-drink

Bakrid : जबलपुर के सुल्तान' के नवाबी ठाट, कीमत बाप रे बाप....

bakrid  जबलपुर के सुल्तान के नवाबी ठाट कीमत बाप रे बाप

jabalpur bakra mandi unique goat sultan : पीता है 5 लीटर कोल्ड ड्रिंक,  AC में सोता है jabalpur bakra mandi unique goat sultan : बकरीद नज़दीक आते ही जबलपुर की बहोराबाग कसाई मंडी में बकरों का मेला सज चुका है। मगर इस बार सबकी नज़रें टिकी हैं सुल्तान’ नाम के बकरे पर, जो अपने नवाबी ठाठ-बाट और महंगी लाइफस्टाइल के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुल्तान की कीमत ₹1.55 लाख

130 किलो वज़न वाले इस बीटल नस्ल के बकरे की कीमत ₹1.55 लाख रखी गई है। इसे रोज़ाना 5-6 लीटर कोल्ड ड्रिंक पिलाई जाती है और ये बिना AC या कूलर के सोता नहीं। व्यापारी मोहम्मद आशिफ बताते हैं कि "सुल्तान" बेहद नखरीला है और इसके लिए ठंडा माहौल खासतौर पर बनाया जाता है।

सुल्तान के साथ ये भी खास

यहां सुल्तान, सिकंदर और पठान जैसे नाम वाले बकरे आए हैं. साथ-साथ ही लद्दाख नस्ल का बकरा भी आया है. ये 14 इंच का बकरा एसी और कूलर वाले कमरे में पलंग पर सोता है. दिखने में छोटा, लेकिन लंबे बालों और सुंदर रंगत के कारण यह बकरा मंडी का आकर्षण बन हुआ है. गेहूं, मक्का और दाने इसका पसंदीदा खाना है.वहीं बीटल नस्ल ‘सुल्तान’ नाम का बकरा प्रतिदिन 5 से 6 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीता है और बिना कूलर के नहीं रहता. इसकी कीमत एक लाख 55 हजार रुपए है. वहीं जमुनापारी नस्ल का ‘सिकंदर’ नाम का बकरा भी काजू, बादाम और चिरौंजी खाने का शौकीन है. इन बकरों की खासियत जानकर ग्राहक भी हैरान हैं.

लद्दाख नस्ल का बकरा भी मंडी में आया

वहीं लद्दाख नस्ल का 14 इंच का एक बकरा अपने खास शौक और आदतों के कारण चर्चा में है. यह ठंडी नस्ल का बकरा होता है, जिसे गर्मी नहीं लगती. इसकी खूबसूरती, लंबे बाल और छोटा कद लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. यह बकरा पत्तियों की बजाय गेहूं, मक्का और दाने खाता है. व्यापारी मोहम्मद इमरान बताते हैं कि इस बकरे की बोली 60 हजार रुपए तक पहुंच गई है. जमुनापारी नस्ल का ‘सिकंदर’ नामक बकरा भी मेले में खासा आकर्षण बना हुआ है. यह बकरा चिरौंजी, काजू और बादाम जैसी चीजें खाता है. व्यापारी मोहम्मद हुशेन कुरैशी के अनुसार, यह बकरा पोषण और देखभाल में किसी शाही खानदान के सदस्य जैसा है. इसकी सुंदरता और चाल-ढाल देखते ही बनती है.

सोजत और गुलाबी नस्ल के बकरों की मांग

मंडी में सोजत और गुलाबी नस्ल के बकरों की मांग सबसे ज्यादा है. बकरीद की तैयारियों में यह मंडी जान फूंक रही है, जहां बकरीद के मौके पर देशभर की दुर्लभ और महंगी नस्लों के बकरे बिक्री के लिए लाए गए हैं. मंडी में लद्दाखी, बीटल, सोजत, पंजाबी, देशी, हैदराबादी, सिरोजी और जमुनापारी जैसे कई नस्लों के बकरे देखने को मिल रहे हैं और लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. वहीं बकरीद के पर्व को लेकर मंडी में रौनक और उत्साह चरम पर है.

Read More :- अब भारत में बनेगा राफेल का फ्यूज़लेज : दासो एविएशन और टाटा के बीच अहम समझौता

Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री सेहत योजना: हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए बनी जीवनरक्षक कवच

राज्य

मुख्यमंत्री सेहत योजना: हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए बनी जीवनरक्षक कवच

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने हाई-रिस्क गर्भावस्था और नवजात देखभाल में कई परिवारों को आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाई है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP के उम्मीदवार उतारने पर सियासी घमासान, JMM ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP के उम्मीदवार उतारने पर सियासी घमासान, JMM ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले JMM ने BJP पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई, बीजेपी के पास केवल 21 विधायक।

SSC की GD भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला, परीक्षा रद्द, छात्रों ने जमकर काटा बवाल

राज्य

SSC की GD भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला, परीक्षा रद्द, छात्रों ने जमकर काटा बवाल

एसएससी की GD भर्ती परीक्षा में धांधली के चलते बड़ा हंगामा हुआ, परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों में जमकर तोड़फोड़ की।

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, श्री राम का विशेष श्रृंगार

राज्य

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, श्री राम का विशेष श्रृंगार

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर विशेष अनुष्ठान, भजन, और महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु उपस्थित थे।

गंगा दशहरा: प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी, 5100 साड़ियों की चुनरी चढ़ाई

राज्य

गंगा दशहरा: प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी, 5100 साड़ियों की चुनरी चढ़ाई

उत्तरप्रदेश में गंगा दशहरा के मौके पर लाखों श्रद्धालु वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या में घाटों पर जुटे। काशी में विशेष गंगा आरती और दीप सजावट होगी।