Jabalpur NCC Unit Anniversary : ‘ऑलवेज फर्स्ट’ की परंपरा के साथ 59 साल का सफर, ज...

jabalpur-ncc-unit-59th-anniversary-always-first-legacy

Jabalpur NCC Unit Anniversary : ‘ऑलवेज फर्स्ट’ की परंपरा के साथ 59 साल का सफर, जबलपुर की गौरवशाली एनसीसी यूनिट

jabalpur ncc unit anniversary  ‘ऑलवेज फर्स्ट’ की परंपरा के साथ 59 साल का सफर जबलपुर की गौरवशाली एनसीसी यूनिट

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और स्थापना

Jabalpur NCC Unit Anniversary: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित 1 म.प्र. आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी की स्थापना 19 जुलाई 1966 को हुई थी, जब भारत सरकार ने 1962 और 1965 के युद्धों के बाद इस तकनीकी यूनिट को स्वीकृति दी। यह राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की पहली तकनीकी रिमाउंट एंड वेटरनरी यूनिट थी, जिसका नेतृत्व कैप्टन वी. बी. साली ने किया। अपनी स्थापना के साथ ही यह यूनिट "ऑलवेज फर्स्ट" के आदर्श वाक्य पर चलते हुए निरंतर उत्कृष्टता की मिसाल बनती रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और कैडेट्स की उपलब्धियाँ

Jabalpur NCC Unit Anniversary: गणतंत्र दिवस शिविरों में शानदार प्रदर्शन कर इस यूनिट ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए। अब तक इस स्क्वाड्रन से 78 कैडेट्स भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा, कई पूर्व कैडेट्स UPSC, राज्य प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, निजी क्षेत्रों और सामाजिक व राजनीतिक मंचों पर भी सफलता प्राप्त कर चुके हैं। read more: राजधानी भोपाल में कहीं रोड धंसी तो कहीं बस फंसी,सिस्टम की खुली पोल!

महिला पशु चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि

वर्ष 2023–2024 में यूनिट ने एक और इतिहास रच दिया जब इसी यूनिट की चार महिला पशु चिकित्सकों को भारतीय सेना की रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर (RVC) में कमीशन मिला। यह उपलब्धि देशभर में पहली बार किसी एक यूनिट से एक साथ चार महिलाओं के RVC में चयन की थी, जो "ऑलवेज फर्स्ट" के सिद्धांत को सच्चे अर्थों में परिभाषित करती है।

 स्वर्ण जयंती वर्ष की ओर अग्रसर

Jabalpur NCC Unit Anniversary: Jabalpur NCC Unit Anniversary: 1 म.प्र. आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी, जबलपुर, वर्ष 2026 में अपनी स्थापना के 60 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करेगी। वर्तमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विवेक मिश्रा (RVC) ने इस अवसर पर सभी पूर्व छात्रों, कैडेट्स, अधिकारियों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह यूनिट आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र सेवा में अग्रणी बनी रहेगी। साथ ही ब्रिगेडियर रितेश बहल ग्रुप कमांडर जबलपुर एनसीसी ग्रुप ने इस मौके पर यूनिट के सीओ और सभी कर्मचारियों को विशेष तौर पर बधाई दी । वर्ष 2026 में यह सैनिक इकाई अपने स्वर्णिम 60 वर्ष पूरे करने जा रही है read more: सिंगरौली में विकास के दावों की खुली पोल… खाट बनी एंबुलेंस!                      

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।