Jabalpur Railway Station: यात्री के UPI पेमेंट फेल होने पर वेंडर ने थप्पड़ मारे,...

jabalpur-railway-station

Jabalpur Railway Station: यात्री के UPI पेमेंट फेल होने पर वेंडर ने थप्पड़ मारे,घड़ी छीन ली; वीडियो वायरल

jabalpur railway station यात्री के upi पेमेंट फेल होने पर वेंडर ने थप्पड़ मारेघड़ी छीन ली वीडियो वायरल

Jabalpur Railway Station: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक शर्मनाक घटना ने यात्रियों में दहशत फैला दी। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक यात्री ने समोसा वेंडर से दो समोसे खरीदे, लेकिन UPI भुगतान विफल हो गया। इससे गुस्साए वेंडर ने यात्री का कॉलर पकड़ लिया, धमकाया, थप्पड़ जड़े और उसकी घड़ी छीन ली। [caption id="attachment_111854" align="alignnone" width="300"]Jabalpur Railway Station Jabalpur Railway Station[/caption]

Jabalpur Railway Station:समोसे लिए प्लेटफॉर्म छोड़ने लगा

पूरी घटना का 34 सेकंड का वीडियो एक अन्य यात्री ने रिकॉर्ड कर 'एक्स' (X) पर रेल मंत्रालय को टैग कर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।घटना 17 अक्टूबर (शुक्रवार) की है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के चलने की जल्दी में यात्री बिना समोसे लिए प्लेटफॉर्म छोड़ने लगा।

वेंडर कॉलर पकड़कर उसे सताने लगता

वेंडर ने उसे रोक लिया और जबरन कलाई से घड़ी उतरवा ली। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन धीरे-धीरे रवाना हो रही है, यात्री भागने को आतुर है, लेकिन वेंडर कॉलर पकड़कर उसे सताने लगता है।

समय बर्बाद करने का आरोप लगाया

सोशल मीडिया यूजर 'Honest Cricket Lover' ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा: "जबलपुर रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक घटना। यात्री ने समोसे मांगे, फोन-पे फेल हो गया, ट्रेन चल पड़ी। छोटी-सी बात पर वेंडर ने कॉलर पकड़ा, समय बर्बाद करने का आरोप लगाया और जबरन घड़ी उतरवा ली।

Jabalpur Railway Station: वेंडर की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए

[caption id="attachment_111855" align="alignnone" width="300"]Jabalpur Railway Station Jabalpur Railway Station[/caption] देश में अब ट्रेन यात्रा भी सुरक्षित नहीं।"वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने तुरंत संज्ञान लिया और वेंडर की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वेंडिंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है

कुछ घंटों में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा उसके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज किया। DRM ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, "वीडियो की जांच पूरी, आरोपी की पहचान हो चुकी। RPF ने हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया। वेंडिंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है।

सख्त कार्रवाई से भविष्य में ऐसी गुंडागर्दी रुकेगी

"पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर वेंडर्स की मनमानी पर सवाल उठाए हैं, और उम्मीद है कि सख्त कार्रवाई से भविष्य में ऐसी गुंडागर्दी रुकेगी।

संबंधित सामग्री

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

देश-विदेश

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल टाल दिया। सऊदी, कतर और UAE के अनुरोध के बाद फैसला लिया गया। समझौता नहीं हुआ तो बड़े हमले की चेतावनी दी।

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देश-विदेश

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देशभर में अगले 7 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी।

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा:  90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,   5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश-विदेश

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए पहुंचा। जानिए आम लोगों पर कितना असर पड़ेगा।

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

सनातन

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

Aaj ka rashifal in hindi:  आज के राशिफल में जानिए 19 May 2026 को कैसा रहेगा आपका व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई, प्यार के साथ कैसे बीतेगा आपका दिन..

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।