पब्लिक को बवाल करने दो..कानपुर देहात में CO का अजीबोगरीब बयान

वायरल वीडियो विवाद

पब्लिक को बवाल करने दो..कानपुर देहात में CO का अजीबोगरीब बयान

कानपुर देहात में CO संजय सिंह का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों को विवादास्पद निर्देश दिए हैं।

पब्लिक को बवाल करने दोकानपुर देहात में co का अजीबोगरीब बयान

वायरल वीडियो विवाद |

कानपुर देहात में तैनात CO संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और जिम्मेदार अधिकारियों की भाषा को लेकर बहस शुरू हो गई है। यह वीडियो एक पीस कमेटी बैठक का बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों को कुछ ऐसे निर्देश दिए, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।

पब्लिक को बवाल करने दो

वायरल वीडियो में CO संजय सिंह पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि “पब्लिक को बवाल करना है करने दो, पुलिस को वहां नहीं जाना चाहिए.” इसके अलावा वे यह भी कहते हैं कि “दूर से खड़े होकर देखो, तभी लोग सुधरेंगे।” इस तरह के बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इन टिप्पणियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी के विपरीत बताया।

क्या बोले CO?

वीडियो में CO ने यह भी कहा यदि किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होती है तो वे पुलिसकर्मियों को बचा लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कथित रूप से “अमूल वाहन चालक मारपीट मामले” का जिक्र किया और कहा कि उस दौरान उन्होंने संबंधित पक्ष को बचाया और आगे भी ऐसी स्थिति में मदद करेंगे। 

CO को चेतावनी 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि CO को चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस दावे और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

संबंधित सामग्री

मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Bollywood actor Akshay Kumar shared a prank video from the set of 'Welcome to the Jungle,' featuring Rajpal Yadav, which is now viral on social media.

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

राज्य

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई पोस्ट साझा किए, जिसमें वित्तीय प्रबंधन और जनहित कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

रील के चक्कर में 35 फीट ऊंचे पुल से कूदा युवक, मौत!

राज्य

रील के चक्कर में 35 फीट ऊंचे पुल से कूदा युवक, मौत!

In Raigrah, a 19-year-old man died after jumping 35 feet into a river to create a social media video, despite friends' warnings.

भोपाल में बर्फ की सिल्लियां चाटते मिले कुत्ते, वीडियो वायरल होने पर निगम की कार्रवाई

राज्य

भोपाल में बर्फ की सिल्लियां चाटते मिले कुत्ते, वीडियो वायरल होने पर निगम की कार्रवाई

भोपाल के काजी कैंप में बर्फ डिपो से दूषित बर्फ बेचने का मामला उजागर हुआ। आवारा कुत्तों द्वारा बर्फ चाटने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।

भोपाल में टी राजा की धर्मसभा पर विवाद, धमकियों के बीच बोले- जून के अंत में जरूर आऊंगा

राज्य

भोपाल में टी राजा की धर्मसभा पर विवाद, धमकियों के बीच बोले- जून के अंत में जरूर आऊंगा

भोपाल में टी राजा सिंह की प्रस्तावित धर्मसभा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विवाद गहराया। सिंह ने कहा जून में सभा होगी।