कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

katni-murder-case

कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Katni Murder Case: कटनी जिले के कैमोर में मंगलवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने बैंक के सामने उन पर फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद नीलेश रजक को तुरंत विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों आरोपी एनकाउंटर में घायल

इस हत्याकांड के कुछ घंटों बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा क्षेत्र से पकड़ा, जहां मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी एनकाउंटर में घायल हो गए। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि जब पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार गोलियां चलीं और दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है।

घटना के बाद तनाव और चक्काजाम

मंगलवार सुबह हुई हत्या के बाद हत्या की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी मौके पर पहुंचे। संजय पाठक, जो बिहार चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में थे, उसे रद्द कर तुरंत कटनी पहुंचे। उन्होंने कहा, “पार्टी ने एक अच्छा कार्यकर्ता, समाज ने एक कर्मठ व्यक्ति और मैंने अपना छोटा भाई खो दिया है।”भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कटनी प्रशासन से फोन पर बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए  थे। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

संबंधित सामग्री

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी, अब दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए लीटर

देश-विदेश

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी, अब दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए लीटर

देश में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए पहुंचा। जानिए आम लोगों पर कितना असर पड़ेगा।

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

सनातन

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

Aaj ka rashifal in hindi:  आज के राशिफल में जानिए 19 May 2026 को कैसा रहेगा आपका व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई, प्यार के साथ कैसे बीतेगा आपका दिन..

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।