नवरात्रि मेले में मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

maihar-navratri-14-train-pairs-temporary-halt

नवरात्रि मेले में मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

नवरात्रि मेले में मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

maihar navratri train halt: नवरात्रि मेले में मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

maihar navratri train halt: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फैसला

पश्चिम मध्य रेलवे ने घोषणा की है कि नवरात्रि के दौरान मैहर आने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को पांच मिनट का अस्थायी हाल्ट दिया जाएगा.यह निर्णय 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा। इससे मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मैहर शारदा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

maihar navratri train halt: इन ट्रेनों को मिलेगा अस्थायी ठहराव

लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस – छपरा एक्सप्रेस चेन्नई – छपरा एक्सप्रेस वलसाड – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कोल्हापुर – धनबाद एक्सप्रेस एलटीटी – रक्सौल एक्सप्रेस पूर्णा – पटना एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अयोध्या कैंट एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस – रांची एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस – पटना एक्सप्रेस पुणे – बनारस एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गुवाहाटी एक्सप्रेस सूरत – छपरा एक्सप्रेस

इन सभी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर करीब 5 मिनट का ठहराव रहेगा।

मदार–कोलकाता एक्सप्रेस में बढ़ेगा सेकेंड एसी कोच

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने मदार–कोलकाता–मदार एक्सप्रेस (19608/19607) में एक सेकेंड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ने का फैसला किया है।यह सुविधा 6 अप्रैल 2026 से मदार से चलने वाली ट्रेन में और 9 अप्रैल 2026 से कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में लागू होगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षण सुविधा मिलेगी।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरे रहेंगे निरस्त

इस बीच उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरे मई में निरस्त किए गए हैं।

14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को निरस्त रहेगी। वहीं 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को निरस्त रहेगी।

रेलवे के मुताबिक यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।