Mathura Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने यात्...

mathura-yamuna-expressway-accident-news

Mathura Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत!

mathura yamuna expressway accident यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने यात्रियों को रौंदा 6 की मौत

Mathura Yamuna Expressway Accident: मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया, यमुना एक्सप्रेस-वे पुल के पास जब स्लीपर बस से यात्री नीचे उतरे तभी अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा 7 फरवरी की सुबह करीब 2.45 बजे के आसपास हुई।

बीच सड़क में रोकी बस, हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही स्लीपर कोच बस सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यात्रियों को बाथरुम जाने के लिए रुकी थी। और चालक ने बस को ग्रीन जोन में रोकने की वजह रास्ते पर ही रोक दी। कुछ यात्री बस से उतर कर नीचे खड़े हो गए और तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया और बस को भी टक्कर मारी फिर कंटेनर ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसे के बाद वहां अफरा - तफरी मच गई।

कपड़ो से हुई मृतको की पहचान

इस हादसे में कुछ यात्रियों के मुंह बुरी तरह कुचले हुए है, जिनकी पहचान स्वेटर और कपड़ो से की गई। हादसे का शिकार हुए मृतको की पहचान कर ली गई है। एक औरैया के एरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती जिले के अलेवल गांव निवासी देवेश,कन्नौज के गढ़े का पुरवा निवासी अस्लम, औरैया के दिबियापुर नीवासी अनुराग, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व फिरोजाबाद के बड़गांव जसराना निवासी प्रमोद के रुप में की गई।

6 लोग घायल

हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बाकियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया गया।

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। और उनसे हिम्मत रखने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।  

संबंधित सामग्री

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

देश-विदेश

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी। कई शहरों में तापमान 45°C पार, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश हुईं।

US एयर शो में हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट, क्रैश के बाद बना आग का गोला

देश-विदेश

US एयर शो में हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट, क्रैश के बाद बना आग का गोला

अमेरिका के माउंटेन होम एयरबेस पर एयर शो के दौरान दो EA-18G ग्राउलर फाइटर जेट आपस में टकरा गए। हादसे का वीडियो वायरल, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित।

रतलाम के बाद बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

देश-विदेश

रतलाम के बाद बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

बिहार के सासाराम स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, जांच जारी है।

Detailed Horoscope for 18 May 2026: Love, Career, and Education Insights

सनातन

Detailed Horoscope for 18 May 2026: Love, Career, and Education Insights

Discover what the stars hold for you on 18 May 2026 in terms of career, love life, education, and overall well-being across all zodiac signs.

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।