US एयर शो में हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट, क्रैश के बाद बना आग का गोला

US Air Show F-18 Crash Video Viral

US एयर शो में हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट, क्रैश के बाद बना आग का गोला

अमेरिका के माउंटेन होम एयरबेस पर एयर शो के दौरान दो EA-18G ग्राउलर फाइटर जेट आपस में टकरा गए। हादसे का वीडियो वायरल, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित।

us एयर शो में हवा में टकराए दो f-18 फाइटर जेट क्रैश के बाद बना आग का गोला

अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस में आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करतब दिखाने के दौरान दो EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों विमान आग के गोले में बदल गए और उनके टुकड़े आसमान में बिखर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में मौजूद सभी चार क्रू मेंबर्स समय रहते इजेक्ट करने में सफल रहे। हादसे के तुरंत बाद एयरबेस को लॉकडाउन कर दिया गया और एयर शो के बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

करतब के दौरान हुआ बड़ा हादसा

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। एयर शो के दौरान दोनों EA-18G ग्राउलर फाइटर जेट बेहद करीब से फ्लाइंग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों विमान हवा में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों विमान टूटकर अलग हो जाते हैं और कुछ सेकेंड बाद पैराशूट खुलते नजर आते हैं।

सभी चारों क्रू मेंबर सुरक्षित

एयर शो के उद्घोषक ने दर्शकों को बताया कि दोनों विमानों में मौजूद चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित तरीके से इजेक्ट कर चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, विमान एयरबेस से करीब दो मील दूर जाकर गिरे। आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और इलाके को सील कर दिया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

क्या है EA-18G ग्राउलर फाइटर जेट?

EA-18G ग्राउलर अमेरिकी सेना का एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमान है। यह F/A-18 सुपर हॉर्नेट का विशेष वेरिएंट माना जाता है। इसका इस्तेमाल दुश्मन के रडार और संचार सिस्टम को जाम करने के लिए किया जाता है। ये विमान अमेरिकी नौसेना के सबसे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कॉम्बैट प्लेटफॉर्म में शामिल हैं। ऐसे में एयर शो के दौरान इनका क्रैश होना सुरक्षा और समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

प्रमुख खबरें