Model Death: मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत पर आया नया अपडेट...

model-death

Model Death: मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत पर आया नया अपडेट...

model death मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत पर आया नया अपडेट

Model Death: भोपाल में मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत अब हत्या और लव जिहाद के कोण से जुड़ती नजर आ रही है। 27 वर्षीय खुशबू की मौत के मामले में आरोपी कासिम अहमद पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। [caption id="attachment_116718" align="alignnone" width="300"]Model Death Model Death[/caption]

Model Death: लव जिहाद संबंधी आरोपों को और मजबूती देता है

बुधवार को पुलिस ने कासिम को लेकर पीएम आवास योजना के छोला क्षेत्र स्थित खुशबू के फ्लैट पर छानबीन की, जहां कई चौंकाने वाले सबूत मिले। सबसे बड़ा खुलासा खुशबू के आधार कार्ड से हुआ, जिसमें उसकी फोटो बुर्के में लगी हुई है। यह परिवार के लव जिहाद संबंधी आरोपों को और मजबूती देता है।

मारपीट के एंगल से कार्रवाई कर रहा है

पुलिस के मुताबिक, छोला क्षेत्र का यह फ्लैट करीब डेढ़ महीने से बंद था। जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट का ताला टूटा हुआ मिला, जिससे सीन टैंपरिंग की आशंका बढ़ गई। फोरेंसिक टीम ने सीमित जांच की और कई अहम सबूत जब्त किए। वहीं, खजूरी थाना मौत के कारणों की जांच कर रहा है, जबकि छोला थाना धर्म परिवर्तन और मारपीट के एंगल से कार्रवाई कर रहा है।

“खुशबू मर गई, बॉडी अकड़ गई

[caption id="attachment_116719" align="alignnone" width="201"]Model Death Model Death[/caption] पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि खुशबू गर्भवती थी और फैलोपियन ट्यूब फटने से आंतरिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई। शरीर पर चोट के निशान, चेहरे पर सूजन और प्राइवेट पार्ट्स पर मारपीट के संकेत भी मिले हैं.. Model Death: घटना की शुरुआत 10 नवंबर को हुई थी, जब कासिम और खुशबू उज्जैन दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में खुशबू को तेज दर्द हुआ, जिसके बाद कासिम उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल लेकर आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही कासिम ने खुशबू की मां को फोन कर कहा, “खुशबू मर गई, बॉडी अकड़ गई है।”

भोपाल में मॉडलिंग कर रही थीं

इसके बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। खुशबू मूल रूप से सागर की रहने वाली थीं और पिछले तीन साल से भोपाल में मॉडलिंग कर रही थीं।

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।