मध्यप्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना: MP बजट में कर्मचारियों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की तैयारी!

mp-budget-health-insurance-cashless-treatment-employees

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना: MP बजट में कर्मचारियों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की तैयारी!

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना mp बजट में कर्मचारियों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की तैयारी

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बजट से पहले राहत की खबर है. राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर राज्य सरकार अब अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की तैयारी में है, जिसका ऐलान आगामी राज्य बजट में हो सकता है अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो इलाज के खर्च को लेकर लाखों परिवारों की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी.

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना: 10 लाख से ज्यादा लोग दायरे में

प्रस्तावित योजना के तहत प्रदेश के 10 लाख से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनर शामिल किए जाएंगे। योजना का लाभ कर्मचारी स्वयं के साथ-साथ पति या पत्नी और आश्रित बच्चों को भी मिलेगा। सभी लाभार्थियों को फोटोयुक्त स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाने की तैयारी है, ताकि इलाज के दौरान पहचान और सत्यापन आसान रहे. सरकार की मंशा पेंशनरों को भी इस योजना के दायरे में लाने की है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों को बुढ़ापे में बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना: कैशलेस इलाज पर फोकस

योजना को अंशदायी और पूरी तरह कैशलेस रखने का प्रस्ताव है। शुरुआती मसौदे में सामान्य इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस सुविधा का प्रावधान बताया जा रहा है। वहीं गंभीर बीमारियों के मामलों में अधिक कवर की संभावना भी तलाशी जा रही है, जिसे लेकर विभाग स्तर पर मंथन जारी है. यही वजह है कि बजट में इस योजना को लेकर अंतिम तस्वीर साफ होने की उम्मीद की जा रही है। Also Read-मध्यप्रदेश देश के सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शामिल-CM डॉ मोहन यादव

क्लेम से अस्पताल तक सख्त निगरानी

योजना के संचालन को लेकर सरकार कोई ढिलाई नहीं छोड़ना चाहती। प्रस्ताव में क्लेम प्रोसेसिंग से लेकर अस्पतालों की संबद्धता तक हर स्तर पर निगरानी की व्यवस्था रखी गई है। इसके लिए अलग से तकनीकी टीम तैनात करने का खाका तैयार किया गया है, जो डिजिटल सिस्टम, हेल्थ पैकेज और क्लेम निपटान की निगरानी करेगी. इस पूरे सिस्टम का मकसद यही है कि कर्मचारियों को इलाज के समय दफ्तरों और फाइलों के चक्कर न काटने पड़ें।

बजट पर टिकी निगाहें

फिलहाल यह योजना प्रस्ताव के स्तर पर है, लेकिन जिस तरह से तैयारियां चल रही हैं, उससे संकेत साफ हैं कि सरकार इसे बजट में पेश कर सकती है.अगर ऐसा होता है, तो यह प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात मानी जाएगी. अब सबकी नजरें बजट भाषण पर टिकी हैं।  

संबंधित सामग्री

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राज्य

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत दिया।

PM मोदी की सादगी अपील के बीच भगवंत मान का बड़ा काफिला चर्चा में, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे सीएम

राज्य

PM मोदी की सादगी अपील के बीच भगवंत मान का बड़ा काफिला चर्चा में, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बड़े काफिले ने विवाद खड़ा किया, जबकि प्रधानमंत्री सादगी अपनाने की अपील कर चुके हैं।

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली,  हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

राज्य

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

A head constable was critically injured by an accidental gunshot while inspecting weapons at Mundawar station in Rajasthan. He is currently under critical medical care.

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी,  6 पर FIR

राज्य

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी, 6 पर FIR

A new crypto scam in Dehradun has come to light, involving an embezzlement of 20-25 crore rupees, promising high returns to naive investors.

“एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” : सीएम ने किया पत्रिका का विमोचन, कहा- स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सकारात्मक जी

राज्य

“एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” : सीएम ने किया पत्रिका का विमोचन, कहा- स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सकारात्मक जी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय एथलेटिक्स और फिटनेस क्लब की पत्रिका जारी कर स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया।