MP cough syrup case: एमपी कफ सिरप कांड में तमिलनाडु से केमिकल एनालिस्ट गिरफ्तार

mp-cough-syrup-case

MP cough syrup case: एमपी कफ सिरप कांड में तमिलनाडु से केमिकल एनालिस्ट गिरफ्तार

mp cough syrup case एमपी कफ सिरप कांड में तमिलनाडु से केमिकल एनालिस्ट गिरफ्तार

MP cough syrup case:  मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 22 मासूम बच्चों की जान लेने वाले कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। इस खतरनाक सिरप को बनाने वाली तमिलनाडु की फार्मा कंपनी श्रीसन फार्मा में कार्यरत केमिकल एनालिस्ट माहेश्वरी को एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कंपनी के मालिक रंगनाथन को भी पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। [caption id="attachment_111250" align="alignnone" width="300"]MP cough syrup case  MP cough syrup case[/caption]

बिना टेस्टिंग के बाजार में भेजा गया था कफ सिरप

जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ कि सिरप की कोई लैब टेस्टिंग नहीं की गई थी। इस परीक्षण की जिम्मेदारी केमिकल एनालिस्ट माहेश्वरी की थी, लेकिन उसने घोर लापरवाही बरतते हुए बिना किसी जांच के यह सिरप बाजार में सप्लाई कर दिया। इस लापरवाही की वजह से छिंदवाड़ा में 22 बच्चों की मौत हो गई।

जांच प्रक्रिया पूरी तरह से नजरअंदाज की गई

MP cough syrup case:  एसआईटी द्वारा जब उससे जांच रिपोर्ट मांगी गई, तो वह कोई भी दस्तावेज या रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे साफ हो गया कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह से नजरअंदाज की गई थी।

SIT लेकर रवाना हुई छिंदवाड़ा

गिरफ्तारी के बाद अब एसआईटी की टीम माहेश्वरी को लेकर छिंदवाड़ा रवाना हो गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि केमिकल एनालिस्ट से पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं।

MP cough syrup case: अब तक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस गंभीर और संवेदनशील मामले में अब तक कई लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है, जिनमें शामिल हैं: डॉ. प्रवीण सोनी रंगनाथन (कंपनी मालिक) राजेश सोनी सौरभ जैन (रिटेलर) MP cough syrup case: इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने या तो लापरवाही बरती या दोषपूर्ण दवाइयों की बिक्री और वितरण में भूमिका निभाई।

संबंधित सामग्री

ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर

सनातन

ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर

Nidhivan Temple in Vrindavan remains a mystery as it is vacated every evening due to beliefs that divine dances occur at night.

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

देश-विदेश

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल टाल दिया। सऊदी, कतर और UAE के अनुरोध के बाद फैसला लिया गया। समझौता नहीं हुआ तो बड़े हमले की चेतावनी दी।

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देश-विदेश

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देशभर में अगले 7 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी।

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा:  90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,   5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश-विदेश

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए पहुंचा। जानिए आम लोगों पर कितना असर पड़ेगा।

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

सनातन

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

Aaj ka rashifal in hindi:  आज के राशिफल में जानिए 19 May 2026 को कैसा रहेगा आपका व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई, प्यार के साथ कैसे बीतेगा आपका दिन..