केंद्र ने खोली MP के अफसरों की फाइल, कोई करोड़ों का मालिक तो कोई कंगाल

mp-ias-officers-property-disclosure-assets-details

केंद्र ने खोली MP के अफसरों की फाइल, कोई करोड़ों का मालिक तो कोई कंगाल

केंद्र ने खोली mp के अफसरों की फाइल कोई करोड़ों का मालिक तो कोई कंगाल

MP IAS Officer Property: मध्यप्रदेश में बीते 2 सालों में चर्चाओं में रहे कई IAS इस बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह, इनकी संपत्ति है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को IAS अफसरों की संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया था। 

अधिकारियों की संपत्ति

MP में 391 IAS अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव के पास 19 करोड़ 50 लाख, जबकि मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास 4 करोड़ 15 लाख रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा राज्य के 55 जिलों के कलेक्टरों में से 12 जिलों के कलेक्टरों के पास न तो अपना घर है और न ही खेती की जमीन है। इन अधिकारियों ने अपनी अचल संपत्ति Nil बताई। वहीं 17 कलेक्टर ऐसे हैं, जिनके पास मकान और दुकान के साथ-साथ खेती की जमीन भी है।

[caption id="attachment_141090" align="alignnone" width="1169"]अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव[/caption]

3.70 करोड़ की संपत्ति

इनमें तीसरी शादी के बाद सुर्खियों में आने वाले अवि प्रसाद और उनकी पत्नी अंकिता धाकरे का नाम भी शामिल हैं। इनके पास मिलाकर करीब साढ़े 5 करोड़ की अचल संपत्तिया हैं। वहीं सिरप कांड के बाद छिंदवाड़ा से हटाए गए IAS शीलेंद्र कुमार सिंह के पास 3.70 करोड़ की संपत्ति है। ये संपत्ति जबलपुर, UP, इंदौर व भोपाल में है, इसमें 27 एकड़ कृषि भूमि भी है। वे इनसे 18 लाख सालाना कमा रहे हैं।

MP IAS Officer Property: सबसे ज्यादा जमीन

जिला कलेक्टरों में से गुना कलेक्टर किशोर कन्याल सबसे ज्यादा संपत्ति वाले अधिकारी हैं। उनके पास करीब 3 करोड़ 18 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके पास 2 मकान, एक प्लॉट और कृषि भूमि है, जो भोपाल, UP और नोएडा में है। वहीं केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी विवेक अग्रवाल के पास सबसे ज्यादा जमीन है। उनके पास भटिंडा, गंगानगर, सिरसा, मुक्तसर, पंचकुला, मुल्लानपुर, इंदौर और भोपाल में मिलाकर करीब 65 एकड़ जमीन है। इसके अलावा इंदौर के अपर कलेक्टर नवजीवन पवार के पास सबसे ज्याजा 20 अलग-अलग प्रॉपर्टी दर्ज हैं।

MP के अफसरों की फाइल,

इनके पास संपत्ति नहीं

  1. अनूपपुर-हर्षल पंचोली
  2. सीहोर- बालागुरू के
  3. नरसिंहपुर-शीतला पटले
  4. शाजापुर-रिजु बाफना
  5. मुरैना-लोकेश जागिड़
  6. खरगोन-भव्या मित्तल
  7. आलीराजपुर-नीतू माथुर
  8. सतना-सतीश कु. एस
  9. खंडवा-ऋषव गुप्ता
  10. रीवा-प्रतिभा पाल

संबंधित सामग्री

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राज्य

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत दिया।

PM मोदी की सादगी अपील के बीच भगवंत मान का बड़ा काफिला चर्चा में, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे सीएम

राज्य

PM मोदी की सादगी अपील के बीच भगवंत मान का बड़ा काफिला चर्चा में, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बड़े काफिले ने विवाद खड़ा किया, जबकि प्रधानमंत्री सादगी अपनाने की अपील कर चुके हैं।

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली,  हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

राज्य

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

A head constable was critically injured by an accidental gunshot while inspecting weapons at Mundawar station in Rajasthan. He is currently under critical medical care.

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी,  6 पर FIR

राज्य

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी, 6 पर FIR

A new crypto scam in Dehradun has come to light, involving an embezzlement of 20-25 crore rupees, promising high returns to naive investors.

“एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” : सीएम ने किया पत्रिका का विमोचन, कहा- स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सकारात्मक जी

राज्य

“एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” : सीएम ने किया पत्रिका का विमोचन, कहा- स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सकारात्मक जी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय एथलेटिक्स और फिटनेस क्लब की पत्रिका जारी कर स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया।