नैनीताल और कैंची धाम में वाहनों पर लगा बैन, सार्वजनिक परिवहन की मिलेगी सुविधा

वाहन प्रतिबंध नैनीताल में

नैनीताल और कैंची धाम में वाहनों पर लगा बैन, सार्वजनिक परिवहन की मिलेगी सुविधा

बकरीद के बाद नैनीताल और कैंची धाम में पर्यटकों की भीड़ के कारण दोपहिया और बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

नैनीताल और कैंची धाम में वाहनों पर लगा बैन  सार्वजनिक परिवहन की मिलेगी सुविधा

वाहन प्रतिबंध नैनीताल में |

बकरीद के बाद नैनीताल और कैंची धाम में पर्यटकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध ईद के बाद से पूरे वीकेंड तक लागू रहेगा। भीड़भाड़ में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नैनीताल के अंदर बड़े वाहनों के साथ मोटरसाइकिल के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। जिसमें निजी मोटरसाइकिल भी शामिल है। 

वाहनों की एंट्री बंद

SP ने यातायात और सुरक्षा को लेकर बैठक की। पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एक टीम की तरह काम करें। फिर कोई दिक्कत नहीं आएगी। SP जगदीश चंद्र ने बताया कि रामपुर, मुरादाबाद, ऊधम सिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक बाइकों पर सैर-सपाटे के लिए आते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने पर एंट्री प्वाइंट पर बड़े वाहनों को तो रोक दिया जाता है, लेकिन दोपहिया वाहनों को न रोकने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। 

सार्वजनिक परिवहन की सुविधा

नैनीताल और कैंची धाम में बकरीद और हफ्ते के अंत में होने वाली छुट्टियां में बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने सुरक्षित पर्यटन के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है। सभी वाहनों को कालाढूंगी और काठगोदाम में रोका जाएगा। यहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से पर्यटकों को सटल या सार्वजनिक परिवहन की सुविधा दी जाएगी। जिससे वह नैनीताल और कैंची धाम पहुंच सकेंगे।

संबंधित सामग्री

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक, विशेष शटल सेवा चलाने का फैसला

राज्य

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक, विशेष शटल सेवा चलाने का फैसला

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक के साथ विशेष शटल सेवाएं शुरू की जाएंगी ताकि वार्षिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

राज्य

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मानसून और बढ़ते जोखिम के चलते यह फैसला किया गया।

पर्यटन सीजन में मसूरी का पेयजल संकट गहराया, कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त 

राज्य

पर्यटन सीजन में मसूरी का पेयजल संकट गहराया, कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त 

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान पानी की भारी कमी से होटल व्यवसायी और स्थानीय लोग परेशान हैं। यमुना पंपिंग योजना पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़, वाहनों की लगी लंबी कतार 

राज्य

उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़, वाहनों की लगी लंबी कतार 

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण भारी जाम और होटलों में नो वैकेंसी की स्थिति।

उत्तराखंड के नैनीताल में जंगलों में भीषण आग, दमकल कर्मी कर रहे आग बुझाने की कोशिश

राज्य

उत्तराखंड के नैनीताल में जंगलों में भीषण आग, दमकल कर्मी कर रहे आग बुझाने की कोशिश

नैनीताल के पटुवाडांगर और बल्दियाखान क्षेत्रों में भीषण जंगल की आग लगी है, तेज हवाओं के कारण आग फैल रही है और वन विभाग व दमकल कर्मी प्रयासरत हैं।