Nitin Gadkari honorary doctorate: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में...

nitin-gadkari-honorary-doctorate-graphic-era-university

Nitin Gadkari honorary doctorate: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे नितिन गडकरी, मिला डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि

nitin gadkari honorary doctorate ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे नितिन गडकरी मिला डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए समारोह में शामिल

Nitin Gadkari honorary doctorate: देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मंगलवार को भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की। उन्होंने मंच से विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कई परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां व पदक प्रदान किए।

डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से हुए सम्मानित

समारोह में यूनिवर्सिटी की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को Doctorate of Science (D.Sc.) की मानद उपाधि से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान देश में हाईवे निर्माण, विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, पर्यावरण अनुकूल परिवहन, वैकल्पिक ईंधनों के प्रचार और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

read more: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायतों में खालीपन, अध्यादेश को लेकर तकनीकी अड़चन

 कुल 3142 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

इस दीक्षांत समारोह में 3142 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्स में डिग्रियां और पदक प्रदान किए गए। इनमें 46 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 44 को रजत पदक और 46 को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। छात्रों के परिश्रम और उपलब्धियों का पूरे गर्व से उल्लेख किया गया।

शोध में भी रहा छात्रों का दमखम

समारोह में 37 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। ये उपाधियां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान और कॉमर्स जैसे विविध क्षेत्रों में दी गईं, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती हैं।

सीएम धामी भी रहे मौजूद

Nitin Gadkari honorary doctorate: इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और नितिन गडकरी को उनकी मानद उपाधि पर बधाई दी। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।

read more: सीएम साय और रमन की नक्सलियों को नसीहत

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम 'इंडिया@2047 कॉन्क्लेव' में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, जनजातीय समुदाय के रीति-रिवाजों को यूसीसी से अलग रखा जाएगा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की।

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

मध्यप्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत से 2 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

देश-विदेश

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज दबाव में दिखाई दिया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।