नोएडा में 12वीं मंजिल से गिरा मासूम, मौत: मां हुई बेहोश

noida-child-falls-12th-floor-death-tragedy

नोएडा में 12वीं मंजिल से गिरा मासूम, मौत: मां हुई बेहोश

नोएडा में 12वीं मंजिल से गिरा मासूम मौत मां हुई बेहोश

Child falls from 12th floor: उत्तरप्रदेश के नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक 3 साल के मासूम बच्चे की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हादसा गौर सिटी-2 सोसायटी के 7th एवेन्यू में हुआ। फ्लैट नंबर ई-1237 में संजय पाल नाम के व्यक्ति रहते हैं। उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा और छोटा बेटा सागनिक पाल।

12वीं मंजिल से गिरा बच्चा

शुक्रवार की दोपहर मां अपने बड़े बेटे को ट्यूशन सेंटर छोड़ने गई थीं। घर में 3 साल का छोटा बेटा सागनिक अकेला था। बच्चा खेलते-खेलते फ्लैट की बालकनी में तक पहुंच गया। बालकनी में एक कुर्सी रखी हुई थी। सागनिक उस कुर्सी पर चढ़कर नीचे की तरफ झांकने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला और संतुलन बिगड़ गया, और वह 12वीं मंजिल से सीधे नीचे गिर गया।

[caption id="attachment_142353" align="alignnone" width="1316"]सागनिक पाल, मृतक सागनिक पाल, मृतक[/caption]

सिर पर गंभीर चोंट

जब बच्चा गिरा तो उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग और सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को तुरंत गोद में उठाया और अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके सिर और पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। बचाव की कोई गुंजाइश नहीं थी।

Child falls from 12th floor: मां हुई बेहोश

पड़ोसियों ने तुरंत बच्चे की मां को फोन किया। मां जैसे ही अस्पताल पहुंची तो बच्चे को देखकर बेहोश हो गईं। पड़ोसियों ने उन्हें संभाला। मौके पर पूरा परिवार रो रहा था। वहीं बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

[caption id="attachment_142354" align="alignnone" width="1273"]इसी बिल्डिंग में हुआ हादसा इसी बिल्डिंग में हुआ हादसा[/caption]

कार्रवाई से इनकार

ACP बिसरख पवन कुमार ने बताया कि परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जुलाई 2025 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहा था। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसी वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। वहीं बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

संबंधित सामग्री

Jaipur Car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

राज्य

Jaipur Car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

A high-speed car crash in Jaipur on the night of May 17 led to one fatality and several injuries. Authorities are investigating.

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

राज्य

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में घोटाला के खिलाफ अभ्यर्थी ने लखनऊ में शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया।

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

राज्य

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है, तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री से अधिक। IMD ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

राज्य

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड में बीते 4 सालों में 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल माध्यम से युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

पौड़ी में गुलदार का खौफ, 15 स्कूल बंद करने के आदेश

राज्य

पौड़ी में गुलदार का खौफ, 15 स्कूल बंद करने के आदेश

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले के बाद 15 स्कूलों को बंद कर दिया गया। इलाके में डर और खतरे के मद्देनजर ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था की गई है।