RPF minor rescue Delhi to Bhopal: ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत दिल्ली से भोपाल ...

operation-nanhe-farishte-rescue-minor-girls-bhopal

RPF minor rescue Delhi to Bhopal: ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत दिल्ली से भोपाल पहुंचीं 3 नाबालिग बालिकाएं RPF ने की सुरक्षित रेस्क्यू

rpf minor rescue delhi to bhopal ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दिल्ली से भोपाल पहुंचीं 3 नाबालिग बालिकाएं rpf ने की सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल स्टेशन पर डरी-सहमी हालत में मिलीं बालिकाएं RPF minor rescue Delhi to Bhopal: खबर राजधानी भोपाल से है जहां भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर सहायक उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह गश्त कर रहे थे... तभी उन्होंने तीन नाबालिग बालिकाओं को डरी-सहमी स्थिति में बैठे हुए देखा। उन्होंने तुरंत महिला आरक्षक उमा पटेल को बुलाया और बालिकाओं से बातचीत कर स्थिति को समझने का प्रयास किया।

बिना जानकारी के दिल्ली से भोपाल पहुंची थीं बालिकाएं

बतादें कि बालिकाओं से पूछताछ में सामने आया कि वे दिल्ली से अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर बिना किसी को बताए किसी अज्ञात ट्रेन में बैठकर भोपाल पहुंच गई थीं। स्थानीय यात्रियों से पूछताछ के बावजूद कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी।

read more: सावन में श्रद्धालुओं के लिए सौगात… भोपाल-उज्जैन के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू

RPF ने दिखाई सतर्कतागौरवी सखी सेंटर को सौंपा

महिला आरक्षक उमा पटेल एवं प्रभारी राकेश कुमार ने बालिकाओं को RPF पोस्ट पर लाकर उनका सामान्य चिकित्सकीय परीक्षण कराया और बाल संरक्षण के तहत उन्हें गौरवी सखी सेंटर के सुपुर्द किया गया। साथ ही परिजनों से संपर्क कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया।

RPF minor rescue Delhi to Bhopal:

ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' से बची बच्चियों की जिंदगी

मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के अंतर्गत यह सफलता RPF की तत्परता और संवेदनशीलता का प्रमाण है। यह अभियान रेलवे परिसरों में नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और सहायता के लिए विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है।

 रेलवे की अपील सतर्क रहें और तुरंत सूचित करें

RPF minor rescue Delhi to Bhopal: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की कि यदि वे स्टेशन पर कोई भी असहाय खोया या संदिग्ध बच्चा देखें तो तुरंत RPF को सूचित करें। यात्रियों की सक्रिय भागीदारी से ही ऐसे बच्चों को समय रहते सहायता मिल सकती है।

read more: ग्यारसपुर में धार्मिक मेले की भव्यता के बाद गंदगी का अम्बार, ग्रामीणों में रोष

     

संबंधित सामग्री

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

राज्य

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जल योजना की समीक्षा की और उज्जैन में जल जीवन मिशन के पूर्णता की घोषणा की। 75% घरों को नल से जल उपलब्ध।

पूर्व नक्सली दंपत्ति की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, खरीदा पानी और बढ़ाया हौसला

राज्य

पूर्व नक्सली दंपत्ति की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, खरीदा पानी और बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पूर्व नक्सली दंपत्ति ने अपनी किराना दुकान के जरिए समाज में फिर से स्थापित होने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

राज्य

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्काल उपायों का आदेश दिया, जिसमें एंबुलेंस सेवाओं की सख्त निगरानी शामिल है।

हरियाणा में बनेगी 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता, किसानों की फसल को मिलेगा बेहतर संरक्षण

राज्य

हरियाणा में बनेगी 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता, किसानों की फसल को मिलेगा बेहतर संरक्षण

हरियाणा सरकार ने किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है, जिससे फसल नुकसान कम होगा।

CM भगवंत मान का मजीठिया पर हमला, बोले- ‘अब मूंछें कहां गईं, सामने आना चाहिए’

राज्य

CM भगवंत मान का मजीठिया पर हमला, बोले- ‘अब मूंछें कहां गईं, सामने आना चाहिए’

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा, पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।