मसूरी में पेयजल संकट गहराया, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

पेयजल संकट मसूरी में गंभीर

मसूरी में पेयजल संकट गहराया, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान पेयजल संकट पर गंभीरता से चर्चा हुई। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए पानी की आपूर्ति सुचारु करने को कहा।

मसूरी में पेयजल संकट गहराया मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मसूरी में पेयजल संकट गहराया |

पर्यटन सीजन के बीच पेयजल संकट से जूझ रही मसूरी में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पानी का मुद्दा छाया रहा। नगर पालिका टाउन हॉल में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए 48 घंटे के भीतर शहर और छावनी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। 

मंत्री ने जताई नाराजगी

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों ने 144 करोड़ रुपये की यमुना पंपिंग पेयजल योजना के बावजूद पानी की किल्लत पर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि जिस योजना से 30 वर्षों तक पानी की समस्या खत्म होने का दावा किया गया था, उसका लाभ धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है और लोगों को टैंकरों के सहारे पानी खरीदना पड़ रहा है। पेयजल संकट को लेकर जनता और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है और जनता की परेशानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

10 जून को फिर समीक्षा बैठक

मंत्री ने जल निगम को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और जल संस्थान को वितरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि 10 जून को फिर समीक्षा बैठक होगी। यदि तब तक पानी सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सड़कों की मरम्मत, सीवर लाइन, STP निर्माण, जर्जर बिजली पोल हटाने, पार्किंग, ईको पार्क, रेंटल स्कूटी और माल रोड से साइकिल रिक्शा हटाकर ई-रिक्शा संचालन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सभी विभागों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा और शासन स्तर पर शहर की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

राज्य

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जल योजना की समीक्षा की और उज्जैन में जल जीवन मिशन के पूर्णता की घोषणा की। 75% घरों को नल से जल उपलब्ध।

पर्यटन सीजन में मसूरी का पेयजल संकट गहराया, कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त 

राज्य

पर्यटन सीजन में मसूरी का पेयजल संकट गहराया, कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त 

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान पानी की भारी कमी से होटल व्यवसायी और स्थानीय लोग परेशान हैं। यमुना पंपिंग योजना पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मसूरी में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मसूरी में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

मसूरी में वन विभाग ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ जेसीबी से कार्रवाई की, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने कई NOC की जांच भी शुरू की।

अजब-गजब नगर निगम: आधी गर्मी गुजरने के बाद जागा प्रशासन, पानी संकट पर हुई समीक्षा बैठक

राज्य

अजब-गजब नगर निगम: आधी गर्मी गुजरने के बाद जागा प्रशासन, पानी संकट पर हुई समीक्षा बैठक

भोपाल में गर्मी के दौरान बढ़ते जल संकट पर नगर निगम ने बैठक कर समीक्षा की। महापौर की अनुपस्थिति और अवैध मोटर पंपों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।