Raipur नारायण हॉस्पिटल की नर्स प्रियंका की चाकू मारकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

raipur-nurse-priyanka-das-murder-investigation

Raipur नारायण हॉस्पिटल की नर्स प्रियंका की चाकू मारकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

raipur नारायण हॉस्पिटल की नर्स प्रियंका की चाकू मारकर हत्या कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

raipur nurse murder investigation: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नर्स को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो NHMMI नारायण हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत थी। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई, जहां वह अपने किराए के कमरे में अकेली रहती थी। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

raipur nurse murder investigation: आरोपी ने घर में वारदात को दिया अंजाम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला नर्स की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उसकी की पहचान प्रियंका दास के रूप में हुई है, जो NHMMI नारायण हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार प्रियंका टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अपने किराए के कमरे में अकेले रहती थी। गुरुवार सुबह जब सहकर्मियों ने उसे फोन किया तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथी कर्मचारी जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो प्रियंका खून से सनी हालत में मृत पड़ी मिली।

raipur nurse murder investigation: मामले की जांच में जुटी पुलिस

खबर लगते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रियंका के शरीर पर चाकू के कई वार पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या देर रात की गई है।फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर एफएसएल टीम को बुलाया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे आपसी परिचय या विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच टिकरापारा थाना पुलिस कर रही है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द    

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।