Rajasthan CM public hearing strict orders:जनसुनवाई में एक्शन में दिखे राजस्थान क...

rajasthan-cm-public-hearing-strict-orders

Rajasthan CM public hearing strict orders:जनसुनवाई में एक्शन में दिखे राजस्थान के मुखिया... अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश

rajasthan cm public hearing strict ordersजनसुनवाई में एक्शन में दिखे राजस्थान के मुखिया अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश

 जन समस्याओं का तुरंत निस्तारण

Rajasthan CM public hearing strict orders: जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नियमित जनसुनवाई में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति और त्वरित निस्तारण ही उनकी सरकार के सुराज का मुख्य उद्देश्य है।

अधिकारियों को कड़े निर्देश

सीएम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और उनकी प्रगति की जानकारी आवेदकों को भी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई होगी।

read more: यूपी विधानसभा मानसून सत्र में हंगामा

जरूरतमंदों को प्राथमिकता

जनसुनवाई में गरीब, किसान, महिलाएं, युवा, दिव्यांग और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए निपटारा किया गया। बीकानेर से आए विशेष योग्यजन जगदीश प्रसाद की धार्मिक स्थलों की यात्रा की इच्छा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था के निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें

Rajasthan CM public hearing strict orders: कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, गृह, राजस्व, सिंचाई, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और ऊर्जा विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनी गईं। कई मामलों में तत्काल राहत दी गई, जिससे उपस्थित लोगों ने संतोष और आभार व्यक्त किया।

read more: कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे ने पत्रकार का छीना मोबाइल किया फोटो-वीडियो डिलीट

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम 'इंडिया@2047 कॉन्क्लेव' में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, जनजातीय समुदाय के रीति-रिवाजों को यूसीसी से अलग रखा जाएगा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की।

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

मध्यप्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत से 2 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

देश-विदेश

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज दबाव में दिखाई दिया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।