Rajasthan Monsoon: राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

rajasthan-monsoon

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

rajasthan monsoon राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेश भर में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्वी भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के परिसंचरण तंत्र में बदलने और मानसून ट्रफ लाइन के गंगानगर और रोहतक से गुजरने के चलते बारिश का दायरा बढ़ा है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और दायरा और बढ़ेगा। [caption id="attachment_92124" align="alignnone" width="300"]Rajasthan Monsoon Rajasthan Monsoon[/caption]

Rajasthan Monsoon: तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई

मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए राजस्थान के 22 जिलों के लिए चेतावनी दी है। इनमें 5 जिलों — भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, पाली और अजमेर — में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, आकाशीय बिजली गिरने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Rajasthan Monsoon: रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई

इसके साथ ही 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जोधपुर, चूरू, बारां, नागौर, बीकानेर, टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बाड़मेर और जालौर शामिल हैं। यहां भी अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Monsoon: जनजीवन कुछ देर के लिए अस्त-व्यस्त हो गया

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश धौलपुर में 145 मिमी (करीब साढ़े पांच इंच) दर्ज की गई। बारिश के कारण धौलपुर के बाजारों में दो-दो फीट पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। अलवर और भरतपुर में भी मूसलाधार बारिश हुई, जिससे आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन जनजीवन कुछ देर के लिए अस्त-व्यस्त हो गया।

कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया

जयपुर समेत अन्य इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। जयपुर का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस गिरा। अलवर में 116 मिमी, कोटा में 24.4 मिमी, पिलानी में 5.6 मिमी, करौली में 61.5 मिमी, माउंट आबू में 32.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है।

संबंधित सामग्री

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।