Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश का कहर जारी, अजमेर-भीलवाड़ा में भारी वर्षा की...

rajasthan-rain

Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश का कहर जारी, अजमेर-भीलवाड़ा में भारी वर्षा की चेतावनी, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

rajasthan rain राजस्थान में बारिश का कहर जारी अजमेर-भीलवाड़ा में भारी वर्षा की चेतावनी कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और गुरुवार को भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। केवल हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों को फिलहाल अलर्ट से बाहर रखा गया है। मौसम विभाग ने खासतौर पर अजमेर और भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

[caption id="attachment_92352" align="alignnone" width="300"]Rajasthan Rain Rajasthan Rain[/caption]

Rajasthan Rain: कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई

राज्य के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश अब परेशानी का सबब बनती जा रही है। बुधवार को कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, पाली, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, जोधपुर, उदयपुर, ब्यावर, झालावाड़ और सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई।

Rajasthan Rain: कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई

चित्तौड़गढ़ में करीब 13 इंच तक बारिश हुई, जबकि भीलवाड़ा, ब्यावर और पाली के कई इलाकों में 9 इंच तक पानी बरस गया। अजमेर में बुधवार को तेज बारिश के चलते तीन अलग-अलग जगहों पर दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अजमेर के कचहरी रोड पर पानी का इतना जमाव हो गया कि कई वाहन उसमें फंस गए और कुछ गाड़ियां बह भी गईं।

फंस गए और कुछ गाड़ियां बह भी गईं

टोंक जिले के लांबाहरि सिंह इलाके में हालात इतने खराब हो गए कि वहां लोगों को एक फीट से ज्यादा पानी के बीच शवयात्रा निकालनी पड़ी। झालावाड़ में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जहां घुटनों तक भरे पानी में शादी की रस्में अदा की गईं।

Rajasthan Rain: सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

पाली जिले के सोजत क्षेत्र में गुड़िया और लीलड़ी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा। लीलड़ी नदी में स्थानीय महिलाओं ने धार्मिक परंपरा निभाते हुए चुनरी चढ़ाई। वहीं, पाली जिले के उदेशी कुआं गांव में गुड़िया नदी के पास एक दंपती अपनी 15 बकरियों समेत टापू पर फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Rajasthan Rain: जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है...

संबंधित सामग्री

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।