भोपाल कांग्रेस MLA आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR पर लगी रोक

sc-relief-to-congress-mla-arif-masood-fir-quashed

भोपाल कांग्रेस MLA आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR पर लगी रोक

भोपाल कांग्रेस mla आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत fir पर लगी रोक

SC Relief to Congress MLA Arif Masood: भोपाल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए गए थे। यह मामला भोपाल स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज की मान्यता से जुड़ा है।

SC Relief to Congress MLA Arif Masood: हाईकोर्ट ने दिए था ये फैसला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान भोपाल पुलिस कमिश्नर को आरिफ मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पुलिस महानिदेशक को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट का यह आदेश कॉलेज के संचालन में कथित फर्जी सेल डीड से जुड़ा विवाद पैदा कर रहा था।

SC Relief to Congress MLA Arif Masood: सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश को सही नहीं माना

सुप्रीम कोर्ट की डिवीजन बेंच (जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अतुल चंदूरकर) ने कहा कि सरकार का पक्ष आने से पहले हाईकोर्ट का यह अंतरिम आदेश आवश्यक नहीं था। कोर्ट ने यह भी कहा कि एफआईआर और एसआईटी के लिए दिए गए कड़े निर्देश पहली नजर में उचित नहीं लगते।

विवेक तंखा ने मसूद का पक्ष रखा

सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने आरिफ मसूद की पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट ने सरकार का पक्ष सुने बिना एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी बनाने का आदेश दिया, जो न्यायसंगत नहीं था.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि मामला हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए सभी पक्ष जल्द अपनी दलीलें पूरी करें। इसके बाद हाईकोर्ट मामले का मेरिट के आधार पर फैसला करेगा।

कॉलेज की मान्यता निरस्त होने के बाद उठाया गया मामला

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के बाद 9 जून 2025 को इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी थी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, जो अमन एजुकेशन सोसाइटी के सचिव हैं, ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.जांच में पाया गया कि सोसाइटी ने कॉलेज संचालन के लिए फर्जी दस्तावेजों पर एनओसी और मान्यता ली। पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। कॉलेज की मान्यता रद्द होने के बाद यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।  

संबंधित सामग्री

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

मनोरंजन

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

प्रसिद्ध भारतीय गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी गर्दन की नस दब गई है और वह इलाज प्राप्त कर रहे हैं।

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

देश-विदेश

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

चीन की National University of Defense Technology ने एक मच्छर जैसा माइक्रो ड्रोन बनाया है, जो कम पहचान योग्यता और छोटे स्थानों में पहुंचने की क्षमता के कारण चर्चा में है।

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

खेल

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

Argentine superstar Lionel Messi scored his first World Cup hat-trick against Algeria, matching Miroslav Klose's record of 16 goals.

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।