SDOP Pooja Pandey arrest: SDOP पूजा पांडे गिरफ्तार, लूट मामले में गिरी गाज

sdop-pooja-pandey-arrest

SDOP Pooja Pandey arrest: SDOP पूजा पांडे गिरफ्तार, लूट मामले में गिरी गाज

sdop pooja pandey arrest sdop पूजा पांडे गिरफ्तार लूट मामले में गिरी गाज

SDOP Pooja Pandey arrest: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसमें हवाला की भारी राशि गबन करने के आरोप में सिवनी जिले की एसडीओपी पूजा पांडे को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनके साथ एसआई अर्पित भैयाराम, कांस्टेबल योगेंद्र, कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल जगदीश समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर भी केस दर्ज हुआ है। [caption id="attachment_110923" align="alignnone" width="300"]SDOP Pooja Pandey arrest SDOP Pooja Pandey arrest[/caption]

सरकारी खजाने में जमा नहीं किया

SDOP Pooja Pandey arrest: मामला सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) डकैती, धारा 140(3) अपहरण और धारा 61(2) आपराधिक षडयंत्र सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि पुलिस ने हवाला की राशि जब्त करने के बाद उसे सरकारी खजाने में जमा नहीं किया, बल्कि आपस में बांट लिया।

धमकाया और पूरी रकम अपने पास रख ली

घटना बीते 8 अक्टूबर की है। महाराष्ट्र के जालना निवासी सोहनलाल परमार अपने साथियों के साथ कटनी से 3 करोड़ रुपये कार में लेकर जा रहा था। यह रकम हवाला से जुड़ी बताई जा रही है। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे और उसके साथियों को पकड़ा और नकदी बरामद की। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें धमकाया और पूरी रकम अपने पास रख ली।

जिससे यह गबन का मामला बन गया

यह मामला सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र तक जुड़ा है, जहां पैसों की बंदरबांट के आरोप से पुलिस की छवि पर सवाल उठ गए हैं। कुल 3 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जाने की जगह निजी कब्जे में कर लिए गए, जिससे यह गबन का मामला बन गया।

जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है

इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। जांच के बाद इस गोरखधंधे में कुल 11 लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

किसी भी व्यक्ति को दंडित किया जाएगा

SDOP Pooja Pandey arrest: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज कायम रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी पद पर रहते हुए ऐसे गंभीर अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को दंडित किया जाएगा।

जनता का कानून पर भरोसा बरकरार रहे

सरकार के इस कदम से यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ त्वरित सख्त कार्रवाई होगी, ताकि जनता का कानून पर भरोसा बरकरार रहे।  

संबंधित सामग्री

ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर

सनातन

ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर

Nidhivan Temple in Vrindavan remains a mystery as it is vacated every evening due to beliefs that divine dances occur at night.

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

देश-विदेश

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल टाल दिया। सऊदी, कतर और UAE के अनुरोध के बाद फैसला लिया गया। समझौता नहीं हुआ तो बड़े हमले की चेतावनी दी।

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देश-विदेश

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देशभर में अगले 7 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी।

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा:  90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,   5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश-विदेश

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए पहुंचा। जानिए आम लोगों पर कितना असर पड़ेगा।

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

सनातन

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

Aaj ka rashifal in hindi:  आज के राशिफल में जानिए 19 May 2026 को कैसा रहेगा आपका व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई, प्यार के साथ कैसे बीतेगा आपका दिन..