Sharik Machhli: शारिक मछली क्राइम ब्रांच पहुंचा, मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा

sharik-machhli

Sharik Machhli: शारिक मछली क्राइम ब्रांच पहुंचा, मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा

sharik machhli शारिक मछली क्राइम ब्रांच पहुंचा मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा

Sharik Machhli[/caption] भोपाल में हाई प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी और यौन शोषण के आरोपों में जेल में बंद यासीन अहमद उर्फ मछली और शाहवर के साथ परिवार के ट्रांजैक्शन को लेकर मामला सामने आया है। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने आज मछली परिवार को नोटिस देकर पूछताछ के लिए  बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। दोपहर करीब 12 बजे मछली परिवार के सदस्य शारिक़ मछली के साथ बयान दर्ज करवाने के लिए वकीलों के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचे थे।  https://youtube.com/shorts/VlSSMQBdBvU?si=srDNLvQHSol1tckQ  

4 घंटे चली मछली परिवार के साथ पूछताछ 

दोपहर 12 से लेकर 4:30 बजे तक क्राइम ब्रांच ने मछली परिवार की प्रॉपर्टी और बैंक की जानकारी को लेकर उनसे सवाल जवाब किए। क्राइम ब्रांच से बाहर निकले शारिक मछली पहले तो मीडिया से बचते नजर आएं, उसके बाद उन्होंने दफ्तर के बाहर ही एमपी नगर चौराहे पर मीडिया से चर्चा करते हुए उनके ऊपर लगे सभी आरोपी को निराधार बताकर षड्यंत्र में फसाने की बात कही।

मेरे खिलाफ की गई साजिश

शारिक मछली ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की गई थी। मुझे फसाने में किसका हाथ ये सब जानते है। में यहां सार्वजनिक तौर पर नाम नहीं लेना चाहता। वही संपत्ति पर चलाए गए बुलडोजर को लेकर उन्होंने कहा कि कानून पर पूरा भरोसा है, विशेष कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट उनके साथ न्याय करेगा। रेल कर्मी राजेश तिवारी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मछली ने कहा कि राजेश तिवारी से वह काफी समय से परिचित हैं,राजेश तिवारी उनके साथ इस तरह का बर्ताव क्यों कर रहे हैं यह समझ से परे हैं। मछली ने कहा कि उन्हें लगता है कि तिवारी किसी आर्थिक लाभ के लिए उनके खिलाफ बयान बाजी कर रहे है। इस दौरान शारिक मछली ने खुद को  बेकसूर बताते हुए ड्रग्स और लव जिहाद से कोई संबंध नहीं होने की बात कही.

वकीलों ने भी टाले मीडिया के सवाल

नोटिस मिलने के बाद मछली परिवार के साथ वकील भी क्राइम ब्रांच पहुंचे थे वह पूरे समय क्राइम ब्रांच में मौजूद रहे करीब 4:30 बजे बाहर निकले मछली परिवार के वकील मीडिया के कैमरे से बचते हुए नजर आए,उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि क्राइम ब्रांच को जो जानकारी चाहिए थी वह  परिवार ने आज उपलब्ध करवा दी है। दूसरी और पूरे मामले को लेकर भोपाल क्राइम ब्रांच के एसीपी सुजीत तिवारी ने कहा कि ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी मांगी गई थी,वित्तीय जांच को लेकर शारिक मछली को बुलाया गया था।  [caption id="attachment_111164" align="alignnone" width="630"]शारिक मछली के वकील शारिक मछली के वकील[/caption]

नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध वसूली प्रमुख

बीते कुछ समय से शारिक पर शिकंजा कसता जा रहा था। हाल ही में उसके कुछ साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां  हाथ लगी थीं, जिसके बाद शारिक को तलब किया गया था। क्राइम ब्रांच को शक है कि शारिक मछली और उसका नेटवर्क कई बड़े गैरकानूनी धंधों में संलिप्त है, जिनमें नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध वसूली प्रमुख हैं।

शारिक और उसके गुर्गों की पहचान की

बताया जा रहा है कि शारिक के खिलाफ पहले से कई FIR दर्ज हैं और पुलिस के पास उसके खिलाफ कई वीडियो और ऑडियो सबूत भी हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। इसके अलावा, कुछ चश्मदीदों ने भी शारिक और उसके गुर्गों की पहचान की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nationmirrormp/cg (@nationmirrormpcg)

गतिविधियों पर नजर रखी जा रही

शारिक का खुद क्राइम ब्रांच में पेश होना यह संकेत देता है कि या तो वह पुलिस के दबाव में है या फिर वह अपने पक्ष में कुछ सफाई देना चाहता है। पुलिस फिलहाल उससे गहन पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

कानूनी शिकंजा और कड़ा हो सकता

क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जो शहर में चल रहे आपराधिक नेटवर्क को उजागर कर सकते हैं। अगर शारिक ने सहयोग नहीं किया, तो उस पर कानूनी शिकंजा और कड़ा हो सकता है।

Sharik Machhli: इस मामले से जुड़े और भी चेहरे सामने आ सकते

अब देखना यह है कि शारिक मछली की यह पेशी किसी समझौते का हिस्सा है या पुलिस की सख्ती का नतीजा। लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और भी चेहरे सामने आ सकते हैं।

संबंधित सामग्री

ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर

सनातन

ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर

Nidhivan Temple in Vrindavan remains a mystery as it is vacated every evening due to beliefs that divine dances occur at night.

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

देश-विदेश

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल टाल दिया। सऊदी, कतर और UAE के अनुरोध के बाद फैसला लिया गया। समझौता नहीं हुआ तो बड़े हमले की चेतावनी दी।

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देश-विदेश

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देशभर में अगले 7 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी।

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा:  90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,   5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश-विदेश

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 90-90 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार बढोत्तरी

देश में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए पहुंचा। जानिए आम लोगों पर कितना असर पड़ेगा।

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

सनातन

Aaj ka rashifal in hindi 19 May 2026

Aaj ka rashifal in hindi:  आज के राशिफल में जानिए 19 May 2026 को कैसा रहेगा आपका व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई, प्यार के साथ कैसे बीतेगा आपका दिन..