शिवपुरी में महिला पर बेरहमी से हमला, CCTV फुटेज वायरल

महिला पर हमला शिवपुरी में

शिवपुरी में महिला पर बेरहमी से हमला, CCTV फुटेज वायरल

शिवपुरी में आरती प्रजापति पर उनके पति और साथियों द्वारा लाठियों से हमला किया गया। घटना की CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शिवपुरी में महिला पर बेरहमी से हमला cctv फुटेज वायरल

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली इलाके में मंगलवार रात एक महिला पर हुए बेरहमी भरे हमले का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिला को लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं। घायल महिला की पहचान आरती प्रजापति के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई

जानकारी के मुताबिक आरती प्रजापति का अपने पड़ोसी ज्योति बाल्मीक से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि ज्योति बाल्मीक, उसके पति जीतू पाल, ज्योति के भाई और अन्य लोगों ने मिलकर आरती पर लाठियों से हमला कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घर से बाहर निकलने से भी डर रही

घटना के बाद आरती के पिता हरज्ञान प्रजापति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरती के पति नंदू राठौर ने ही यह हमला करवाया है। उन्होंने बताया कि नंदू और आरती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पिछले 15 दिनों से नंदू आरती को धमकियां दे रहा था, जिसके कारण वह घर से बाहर निकलने से भी डर रही थी।

बताया जा रहा है कि नंदू राठौर पहले से शादीशुदा था। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात आरती से हुई थी, जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे और उनकी एक बच्ची भी है। बाद में दोनों के रिश्तों में विवाद बढ़ गया। इस मामले में दोनों पक्ष पहले भी एसपी ऑफिस और देहात थाना में शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

राज्य

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के निकट तेल टैंकर पर हुए हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की।

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

जुर्म गाथा

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

चंदौली, उत्तर प्रदेश में 10वीं के छात्र की क्लासरूम में उसके ही क्लासमेट द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घटना से पहले चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।

NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

मनोरंजन

NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

NCW has issued a notice to Praneet More following the viral video of his show which contained objectionable content about women and deceased.

भारत भाग्य विधाता फिल्म रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म?

मनोरंजन

भारत भाग्य विधाता फिल्म रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म?

Kangana Ranaut stars in 'Bharat Bhagya Vidhata', a film depicting the bravery of Kama Hospital staff during the 26/11 Mumbai attacks, focusing on a forgotten chapter.