Singrauli NEWS: एयर एम्बुलेंस सेवा से संदीप को मिला जीवनदान,कलेक्टर की तत्परता स...

singrauli-news-3

Singrauli NEWS: एयर एम्बुलेंस सेवा से संदीप को मिला जीवनदान,कलेक्टर की तत्परता से लौटी परिवार में खुशी"

singrauli news एयर एम्बुलेंस सेवा से संदीप को मिला जीवनदानकलेक्टर की तत्परता से लौटी परिवार में खुशी"

Singrauli NEWS: सिंगरौली ज़िले के निवासी संदीप सिंह को अचानक सांस लेने में तकलीफ़ और किडनी की गंभीर समस्या के चलते नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए तत्काल वाराणसी या लखनऊ जैसे बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी। [caption id="attachment_96787" align="alignnone" width="226"]Singrauli NEWS Singrauli NEWS[/caption]

Singrauli NEWS: एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज के लिए बाहर ले जाना मुश्किल था। ऐसे में परिजनों ने सिंगरौली कलेक्टर श्री चंद्र शेखर शुक्ला से मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के तहत भोपाल से तत्काल एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई।

Singrauli NEWS: एक परिवार में फिर से खुशियां लौट आईं

संदीप सिंह को AIIMS भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज शुरू होने से उनकी स्थिति में अब सुधार है। कलेक्टर की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से जहां एक जीवन बचा, वहीं एक परिवार में फिर से खुशियां लौट आईं।

मानवीय पहल का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई

परिजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलेक्टर शुक्ला का आभार व्यक्त किया है। यह घटना सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता और प्रशासन की मानवीय पहल का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।