SSC की GD भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला, परीक्षा रद्द, छात्रों ने जमकर काटा बवाल

एसएससी परीक्षा घोटाला

SSC की GD भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला, परीक्षा रद्द, छात्रों ने जमकर काटा बवाल

एसएससी की GD भर्ती परीक्षा में धांधली के चलते बड़ा हंगामा हुआ, परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों में जमकर तोड़फोड़ की।

ssc की gd भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला परीक्षा रद्द छात्रों ने जमकर काटा बवाल

एसएससी परीक्षा घोटाला |

अगर आप गवर्मेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो छोड़ दीजिए क्योंकि सरकार कोई एग्जाम ढंग से नहीं करवा पा रही है। पहले नीट पेपर लीक, अब SSC की GD भर्ती परीक्षा। SSC GD भर्ती परीक्षा में भी धांधली की खबरें आ रही है। कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों पर अब तक युवाओं को विश्ववास था कि इसमें गड़बड़ी नहीं होती। लेकिन अब ये भरोसा भी डगमगा रहा है। 

परीक्षा के दौरान हंगामा

उत्तरप्रदेश और बिहार में SSC की कांस्टेबल GD परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। प्रयागराज समेत कई परीक्षा केंद्र पर क्षमता से कहीं ज्यादा अभ्यर्थियों को बुला लिया गया, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। पेपर न दे पाने से नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की, सड़क पर चक्का जाम किया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा कक्षों में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, CPU, मॉनिटर, कुर्सियां और फर्नीचर तोड़ दिए।हंगामा इतना बढ़ गया कि कई कमरों में रखे AC, कूलर, CCTV कैमरे, जेनरेटर और वाटर कूलर तक क्षतिग्रस्त हो गए। 

परीक्षा हुई रद्द

इधर प्रशासनिक नाकामी की ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई, जहां परीक्षा रद्द होने की खबर मिलते ही छात्रों ने भारी बवाल काट दिया। BB कॉलेज परिसर स्थित परीक्षा केंद्र पर सेकेंड और थर्ड शिफ्ट को अचानक रद्द किए जाने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा रद्द होने से जुड़ा कोई भी ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया था, जबकि परीक्षा केंद्र पर सीधे लाउडस्पीकर से परीक्षा रद्द होने की घोषणा कर दी गई थी। 

कई महीनो की मेहनत और फिर लंबा सफर तय कर अभ्यार्थी पेपर देने आते है लेकिन जब परीक्षा में गड़बड़ी हो जाती है या फिर पेपर लीक हो जाता है तो उनके सपने टूट जाते है।

संबंधित सामग्री

भारतीय एथलीट्स की खराब हालत, पहले रिकॉर्ड बनाया फिर खुद ढोया रिक्शे में सामान

देश-विदेश

भारतीय एथलीट्स की खराब हालत, पहले रिकॉर्ड बनाया फिर खुद ढोया रिक्शे में सामान

देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने फेडरेशन कप में रिकॉर्ड बनाया, पर सुविधाओं की कमी के कारण अपने सामान को रिक्शे में ढोना पड़ा।

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

मनोरंजन

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति द्वारा धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। हेमा मालिनी ने सम्मान ग्रहण किया, समारोह में अन्य हस्तियां भी सम्मानित हुईं।

लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां

लाइफ स्टाइल

लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां

भारतीय खाने में हरी और लाल मिर्च का उपयोग आम है। जानिए कौन सी मिर्च स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है और क्यों।

भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 76,480 के पार पहुंचा

देश-विदेश

भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 76,480 के पार पहुंचा

25 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई, सेंसेक्स 76,480 और निफ्टी 24,020 के पार; रुपया मजबूत हुआ।

Playoff में पहुंची RR, बीच मैच में हो गया लफड़ा

देश-विदेश

Playoff में पहुंची RR, बीच मैच में हो गया लफड़ा

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया और प्लेऑफ में जगह पक्की की। नया विवाद और मैदान पर मस्ती की घटनाएँ भी चर्चा में रहीं।