SEONI: टेरिटरी विवाद में बाघ ने बाघिन को मार डाला, बाघ को नहीं आया पसंद दखल

territorial-clash-tiger-kills-tigress-in-seonis-pench-tiger-reserve

SEONI: टेरिटरी विवाद में बाघ ने बाघिन को मार डाला, बाघ को नहीं आया पसंद दखल

seoni टेरिटरी विवाद में बाघ ने बाघिन को मार डाला बाघ को नहीं आया पसंद दखल

इलाकों की सीमाओं को लेकर खून-खराबा सिर्फ इंसानों में नहीं बल्कि जानवरों में भी देखी जाती है. जानवर भी आत्मघाती कदम उठा लेते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में देखने को मिला. जहां पर टेरिटरी को लेकर एक बाघ ने बाघिन को मौत के घाट उतार दिया.

टेरिटरी को लेकर बाघ और बाघिन में हुई खूनी जंग

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि "कर्माझिरी परिक्षेत्र के स्थित कक्ष क्रमांक 585, अलीकट्टा घास मैदान के पास 2 मजदूरों को बाघों के लड़ने की आवाज सुनाई दी. वहीं थोड़ी देर बाद रोड के दूसरी ओर बाघों को लड़ते हुए देखा गया. एक बाघ को दूसरे बाघ के द्वारा खींचकर जंगल की ओर ले-जाते देखा. इसके बाद तुरंत इस बाद की जानकारी वरिष्‍ठ अधिकारी दी."

बाघिन हार गई जंग

जिस जगह पर दोनों बाघ थे. वह झाडि़यों से घिरा हुआ था. दूर से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और पैदल पास जाना घातक हो सकता था. इसलिए हाथियों की मदद से बाघों के पास जाने का निर्णय लिया गया. हाथियों के आते तक शाम हो चुकी थी. हाथियों पर सवार होकर पास जाकर देखने से पता चला कि, बाघिन की मौत हो चुकी है और दूसरा बाघ भी पास ही था. मौके पर कैमरा लगाकर बाघिन के शव को वहीं छोड़ दिया गया था, ताकि बाघ उसे लेने आए.

अक्सर टेरिटरी को लेकर होता है विवाद

बाघ जब बड़े हो जाते हैं, तो वह अपना इलाका तय करते हैं. वह इलाका केमिकल सिग्नेचर से तय करते हैं या फिर पेड़ों पर पंजे के निशान लगाकर यह बताते हैं कि यहां पर और कोई दूसरा जानवर इंटरफेयर ना करे. शायद इसी बात को लेकर मादा बाघिन अपना इलाका बना रही होगी, लेकिन वह बाघ की टेरिटरी के अंतर्गत रहा होगा और दोनों में इसी को लेकर झड़प हुई होगी.

संबंधित सामग्री

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्य

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिससे राशन वितरण प्रणाली और पारदर्शी होगी।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

देश-विदेश

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की अनिश्चितता के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट। सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुईं।

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।