ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ ने क्राइम सीन से सबूत मिटाए ! CBI की जांच में हो रहे कई खुलासे

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ ने क्राइम सीन से सबूत मिटाए ! CBI की जांच में हो रहे कई खुलासे

नोएडा की ट्विशा शर्मा की भोपाल में हुई संदिग्ध मौत की जांच CBI कर रही है। परिवार ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया, ससुराल पक्ष ने आत्महत्या बताई।

ट्विशा शर्मा केस पति समर्थ ने क्राइम सीन से सबूत मिटाए  cbi की जांच में हो रहे कई खुलासे

नोएडा की 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की भोपाल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। एक तरफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर दोनों पक्षों के बीच अदालत में भी कानूनी लड़ाई जारी है। मंगलवार को भोपाल जिला अदालत में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई हुई।

रिवार ने उठाए गंभीर सवाल

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और भाई हर्षित शर्मा ने अदालत में आवेदन देकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि 12 मई को जब ट्विशा घर में बेदम पड़ी थी, उसी दौरान उसकी सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह लगातार कई लोगों से फोन पर बातचीत कर रही थीं। परिजनों का मानना है कि कॉल रिकॉर्ड से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

पुलिस ने मांगे कॉल रिकॉर्ड

सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह के 12 मई से 20 मई तक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से मांगे गए हैं। इन रिकॉर्ड्स को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। साथ ही घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों की टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए भी कंपनियों को निर्देश भेजे गए हैं।

मौत के बाद 46 नंबरों पर कॉल का दावा

ट्विशा के परिजनों का दावा है कि उनकी मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने 46 अलग-अलग नंबरों पर कॉल किए थे। इसी वजह से परिवार कॉल रिकॉर्ड की गहन जांच की मांग कर रहा है। अदालत में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है।

CBI ने संभाली जांच

दिसंबर 2025 में अधिवक्ता समर्थ सिंह से विवाह करने वाली ट्विशा 12 मई की रात कटारा हिल्स स्थित घर में फंदे पर लटकी मिली थीं। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद CBI ने जांच अपने हाथ में ले ली है। भोपाल पुलिस और CBI के बीच समन्वय के लिए डीसीपी विकास सहवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संबंधित सामग्री

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

राज्य

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

CBI ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर जांच कर रही है, जहाँ उसके पति समर्थ और उसके बीच विवाद था।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

राज्य

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

भोपाल में Dy CEE बुंदेला को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया; CBI ने कार्यालय में छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

राज्य

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

भोपाल के टीटी नगर में पुलिस ने एक सनसनीखेज नकबजनी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दादी का नाती भी शामिल था।

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

राज्य

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

भोपाल में पानी की समस्या हल हो गई है क्योंकि नगर निगम ने कोलार लाइन की मरम्मत पूरी कर दी है, और शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल हो गई है।