ट्विशा शर्मा मौत केस: 2 दिन तक फंदे को कार में लेकर घूमता रहा पुलिसकर्मी

ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI जांच

ट्विशा शर्मा मौत केस: 2 दिन तक फंदे को कार में लेकर घूमता रहा पुलिसकर्मी

ट्विशा शर्मा की मौत की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक पुलिसकर्मी ने महत्वपूर्ण सबूत को अपनी कार में दो दिन तक रखा।

ट्विशा शर्मा मौत केस 2 दिन तक फंदे को कार में लेकर घूमता रहा पुलिसकर्मी

ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI जांच |

ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI की जांच में बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है। इस लापरवाही ने जांच की दिशा मोड़ने का काम किया। बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा जिस फंदे पर लटकी मिली थी वह फंदा या लिगेचर एक पुलिसकर्मी अपनी निजी कार में 2 दिन तक लेकर घूमता रहा। इसी लिगेचर बेल्ट से ट्विशा की मौत की कहानी पलटी थी। 

फंदे को लेकर घुमता रहा पुलिसकर्मी 

बता दें कि, ट्विशा के परिवार ने इस मामले की जांच को लेकर भोपाल पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब जांच में सामने आई इस नई जानकारी से भोपाल पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे है। बताया जा रहा है कि लिगेचर बेल्ट को पुलिसकर्मी ने पोस्टमार्टम के वक्त भोपाल एम्स अस्पताल में जमा नहीं कराया था। घटना वाली रात यानी 12 मई को इस पुलिसकर्मी की नाइट ड्यूटी ड्यूटी लगी थी। 

साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज

इधर, ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच के दौरान आरोपी समर्थ और उसकी मां पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट और साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज कर दिया है। दोनों का दावा है कि ट्विशा के साथ उनके रिश्ते सामान्य थे। CBI उनके बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान कर रही हैं। पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी किया जा चुका है। जब्त सबूतों का परीक्षण कराया जा रहा है। आज रिमांड खत्म हो रही है। आज CBI रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। 

गिरिबाला ने खोला फंदा

ट्विशा शर्मा की हाइट व 80 किलो वजन के बराबर सफेद पुतले को फंदे पर लटकाया। समर्थ ने पीछे से पुतले को उठाया। उसके बाद सास गिरिबाला ने महज 10 सेकंड से भी कम समय में फंदा खोल दिया। बताया जा रहा है गिरिबाला व समर्थ के बयानों में विरोधाभास दिखा। 

संबंधित सामग्री


ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला जाएंगे जेल, CBI ने नहीं मांगी रिमांड

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला जाएंगे जेल, CBI ने नहीं मांगी रिमांड

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा। जांच में आर्थिक परेशानियों की भी जांच शामिल।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, मुख्य गवाह पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, मुख्य गवाह पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य गवाह नीरज दुबे पर हमला हुआ, सीसीटीवी में कैद। पुलिस जांच और गवाहों की सुरक्षा प्रमुख मुद्दे।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: कॉल रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट को लेकर कोर्ट में बढ़ी कानूनी जंग

राज्य

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: कॉल रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट को लेकर कोर्ट में बढ़ी कानूनी जंग

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नए डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेनदेन की जांच केंद्र में आई। परिवार और आरोपी दोनों ने नए आवेदन पेश किए।


ट्विशा केस: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने होगी पूछताछ

राज्य

ट्विशा केस: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने होगी पूछताछ

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके पति और सास को सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया, दोनों को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया।

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह आज कोर्ट में पेश,  CBI करेगी आमने-सामने पूछताछ

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह आज कोर्ट में पेश,  CBI करेगी आमने-सामने पूछताछ

CBI ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है।