CM धामी ने कि पिटकुल की समीक्षा बैठक, 1 हफ्ते में मांगा हिसाब

uttarakhand-cm-dhami-ptcul-review-meeting-report-one-week

CM धामी ने कि पिटकुल की समीक्षा बैठक, 1 हफ्ते में मांगा हिसाब

cm धामी ने कि पिटकुल की समीक्षा बैठक 1 हफ्ते में मांगा हिसाब

CM Dhami PTCUL Review Meeting: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय सभागार में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बीते सालों में पूरी की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उपलब्धियों, ADB पोषित एवं नॉन-ADB पोषित गतिमान परियोजनाओं, मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों तथा REC/PFC पोषित योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

CM धामी ने कि पिटकुल की समीक्षा बैठक

CM ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली चोरी और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस पर अब कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही मिली, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। CM ने ग्रीष्मकालीन तैयारियों के लिए डेडलाइन भी तय की। उन्होंने यूजेवीएनएल, पिटकुल और UPCL को निर्देश दिए कि ऊर्जा परियोजनाओं की सारी कागजी औपचारिकताएं मार्च तक पूरी कर ली जाएं, ताकि अप्रैल में हर हाल में इसकी शुरूआत की जा सके। 

पिटकुल से मिला लाभ

बैठक में पिटकुल के MD UC ध्यानी ने बताया कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन और कम लाइन लॉस के लिए पिटकुल को 'पावर लाइन ट्रांस टेक इंडिया अवार्ड-2025' से नवाजा गया है। वित्तीय स्थिति मजबूत होने के कारण पिटकुल ने राज्य सरकार को अब तक का सर्वाधिक 1243 रुपए करोड़ का लाभ दिया है।

CM ने दिए निर्देश

CM ने जताई नाराजगी 

वहीं एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से पोषित परियोजनाओं में हो रही देरी पर CM ने नाराजगी जताई। उन्होंने बहादराबाद (हरिद्वार), कोटद्वार (पौड़ी), भिकियासैंण (अल्मोड़ा), कपकोट (बागेश्वर) और नंदप्रयाग (चमोली) में सब-स्टेशनों के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया को एक हफ्ते के अंदर पूरा करने का आदेश दिया। CM ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलें अटकाने के बजाय त्वरित निस्तारण करें।

CM Dhami PTCUL Review Meeting: क्या होगा असर?

कटौती से मिलेगी राहत: CM ने गर्मियों को देखते हुए सिस्टम सुधारने के निर्देश दिए हैं। मंगलौर, सेलाकुई, आराघर समेत कई जगहों पर सब-स्टेशन का काम तेज होगा, जिससे वोल्टेज और ट्रिपिंग की दिक्कत कम होगी।

सस्ती हो सकती है बिजली: पिटकुल की क्रेडिट रेटिंग सुधरकर 'A+' से (A++) हो गई है। इससे बाजार से मिलने वाला कर्ज 0.5% सस्ता मिलेगा। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली के रूप में मिलेगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम 'इंडिया@2047 कॉन्क्लेव' में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, जनजातीय समुदाय के रीति-रिवाजों को यूसीसी से अलग रखा जाएगा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की।

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

मध्यप्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत से 2 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

देश-विदेश

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज दबाव में दिखाई दिया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।