गैस का संकट पर वन मंत्री का नया फार्मूला, होटल-रेस्टोरेंट को देंगे लकड़ियां

uttarakhand-forest-minister-firewood-formula-hotel-restaurant-gas-crisis

गैस का संकट पर वन मंत्री का नया फार्मूला, होटल-रेस्टोरेंट को देंगे लकड़ियां

गैस का संकट पर वन मंत्री का नया फार्मूला होटल-रेस्टोरेंट को देंगे लकड़ियां

Uttarakhand Forest Minister firewood supply: ईरान-इजराइल जंग के कारण डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस का संकट बढ़ने लगा है। इससे निपटने के लिए उत्तराखंड के संसदीय कार्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने फार्मूला निकाला है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने पर राज्य सरकार होटल-रेस्टोंरेट को उनकी जरूरत के अनुसार लकड़ियां मुहैया कराएगी। 

वन मंत्री का फार्मूला  

मंत्री सुबोध उनियाल ने इस संबंध में विभाग के अफसरों को वन निगम से लकड़ी का इंतजाम करने के निर्देश भी दे दिए हैं। वन मंत्री का यह फार्मूला काफी चर्चाओं में है। PNC-CNG के दौर में होटल रेस्टोरेंट को उनकी रसोई में चूल्हे जलाने के लिए लकड़ी देने की बात पर खूब चटखारे लिए जा रहे हैं। सदन में कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उठाया। 

[caption id="attachment_140537" align="alignnone" width="1131"]वन मंत्री सुबोध उनियाल वन मंत्री सुबोध उनियाल[/caption]

विपक्ष ने बनाया मुद्दा

वन मंत्री उनियाल का बयान पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में गैस का संकट पैदा हो रहा है और वन मंत्री का बयान आ रहा है कि वो इस संकट को खत्म करने के बजाए लकड़ियां मुहैया कराएंगे। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को गैस का इंतजाम करना चाहिए। लकड़ियों की बात कर वो राज्य को किस दिशा में ले जाना चाह रहे हैं? विपक्ष ने इस मुद्दे पर नियम 310 के तहत सदन की कार्यवाही रोकते हुए चर्चा कराने की मांग रखी।

Uttarakhand Forest Minister firewood supply: वन निगम को निर्देश

वहीं विपक्ष के मुद्दा बनाते देख संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि, वर्तमान में उत्तराखंड में घरेलू रसोई गैस की कोई दिक्कत नहीं है। हालिया हालात की वजह से फिलहाल शैक्षिक संस्थान और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ें संस्थानों को कामर्शियल गैस सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे में अगर होटल-रेस्टारेंट आदि अन्य सेक्टर के सामने ईंधन की समस्या आती है, उसका सही समाधान किया जाएगा। प्राथमिक रूप से वन निगम को लकड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम 'इंडिया@2047 कॉन्क्लेव' में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, जनजातीय समुदाय के रीति-रिवाजों को यूसीसी से अलग रखा जाएगा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की।

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

मध्यप्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत से 2 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

देश-विदेश

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज दबाव में दिखाई दिया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।