Uttarakhand news: पत्रकारों को मिलेगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा

uttarakhand-news-2

Uttarakhand news: पत्रकारों को मिलेगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा

uttarakhand news पत्रकारों को मिलेगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा

Uttarakhand news: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रगति पर है, और जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, एक भव्य भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। [caption id="attachment_110832" align="alignnone" width="300"]Uttarakhand news Uttarakhand news[/caption]

एक भव्य भवन का निर्माण कार्य शुरू किया

Uttarakhand news: कार्यक्रम में सीएम धामी ने लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए और पत्रकारों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक, पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। सीएम ने सभी पत्रकारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार भी दीपों की तरह हैं, जो समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं।

स्वदेशी को बढ़ावा देना जरूरी

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देना जरूरी है।

सरकार गंभीरता से काम कर रही

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और आवासीय योजनाओं पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

सशक्तिकरण का कार्य शुरू किया गया

मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है। साथ ही, राज्यभर में मीडिया सेंटर्स के आधुनिकीकरण और प्रेस क्लबों के सशक्तिकरण का कार्य शुरू किया गया है।

पत्रकारों को सम्मानित किया जा चुका

Uttarakhand news: सीएम धामी ने कहा कि सरकार पत्रकारों की पेंशन में वृद्धि और अन्य जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था के लिए भी काम कर रही है। वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना के अंतर्गत कई वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जा चुका है।

निष्ठा और समर्पण की सराहना करती

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के रक्षक हैं, जो न केवल सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हैं, बल्कि जनसमस्याओं को सरकार तक भी पहुंचाते हैं। सरकार पत्रकारों की इस निष्ठा और समर्पण की सराहना करती है।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।