UK NEWS : उत्तराखंड का रजत जयंती महोत्सव,राष्ट्रपति से शुभारंभ प्रधानमंत्री के साथ समापन

uttarakhand-silver-jubilee-celebration-2025

UK NEWS : उत्तराखंड का रजत जयंती महोत्सव,राष्ट्रपति से शुभारंभ प्रधानमंत्री के साथ समापन

uk news  उत्तराखंड का रजत जयंती महोत्सवराष्ट्रपति से शुभारंभ प्रधानमंत्री के साथ समापन

Uttarakhand silver jubilee celebration : उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्षों के जश्न के तहत आगामी 1 से 11 नवंबर तक भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में भागीदारी बढ़ाने के लिए पूरे राज्य में कई सांस्कृतिक, सामाजिक, और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्य के इतिहास में दूसरी बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष सत्र को संबोधित करेंगी, जबकि समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

महोत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को सीएम आवास में ईगास कार्यक्रम से होगा। इसके बाद 2 नवंबर को पर्यटन विभाग की ओर से जौलीकॉंग और आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन आयोजित होगी। 3 और 4 नवंबर को विधानसभा में विशेष सत्र संचालित होगा, जिसमें राष्ट्रपति का संबोधन होगा। 5 से 10 नवंबर के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में पारंपरिक खेल, रोजगार मेले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं और समाजसेवा कार्यक्रम होंगे। 11 नवंबर को देहरादून के एफआरआई मैदान में रजत जयंती का समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे।

Uttarakhand silver jubilee celebration :सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व

इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल राज्य की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देना है। READ MORE :CM पुष्कर सिंह धामी बोले- 26 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Uttarakhand silver jubilee celebration : आंदोलनकारियों का सम्मान

राज्य के गठन में भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को हर जिले में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, राज्य के शहीदों को नमन भी किया जाएगा। इससे युवाओं में राज्य के प्रति गर्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।

रजत जयंती महोत्सव होगा यादगार

रजत जयंती महोत्सव उत्तराखंड के इतिहास में एक यादगार अध्याय होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के हस्तियों की उपस्थिति से राज्यवासियों का उत्साह चरम पर होगा। शासन ने तैयारीयों को अंतिम दौर में पहुंचा दिया है जिससे हर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.  

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।