Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

Groom Murdered in Jaunpur

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

In Jaunpur, Uttar Pradesh, a groom was fatally shot by two masked gunmen during his wedding procession on May 1. The attackers fled the scene.

jaunpur barat dulha murder दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से कर दी हत्या! |

Jaunpur Barat Dulha Murder: उत्तरपुर के जौनपुर में 2 नकाबपोश ने दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल 1 मई को युवक की शादी थी। बारात लेकर सभी घर से निकले। अचानक शुक्रवार की रात 2 नाकाब पोश बदमाश दूल्हे की कार का पीछा करने लगे। फिर ओवरटेक करके दूल्हे की कार रोकी और उस पर फॉयरिंग करना शुरु कर दिया। फिर वहां से भाग गए।

बताया गया दूल्हे के पेट में 2 गोली और एक गोली जबड़े पर चलाई , जिससे दूल्हे की मौत हो गई।

दूल्हे की हत्या कर आरोपी फरार

मृतक आजाद (22 वर्ष) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव में रहने वाला था, उसके पिता का नाम रामलखन है। युवक की 1 मई को शादी थी। बारात के लिए घर से 3 गाड़िया निकली थी। दूल्हे वाली गाड़ी आगे थी। बाकी दो गाड़ियां पीछे थी, जब तक दूसरी गाड़ी आई तब तक बदमाश हत्या करके भाग चुके थे। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

दूल्हे के छोटे भाई का बयान 

दूल्हे के छोटे भाई आकाश ने बताया कि- 'भाई मोबाइल में व्यस्त था। मनेछा गांव के पास बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। बाइक की नंबर प्लेट पर कपड़ा बंधा हुआ था। बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी रोकी और फायरिंग करने लगे।'

आकाश ने आगे कहा कि- 

'दूल्हे को तीन गोलियां लग गईं। गाड़ी का ड्राइवर दूल्हे को छोड़कर जान बचाकर भाग गया। दूल्हे की गाड़ी के पीछे बारात की दोनों गाड़ियां थीं। बदमाशों के भागने के बाद हम लोग दूल्हे की कार के पास पहुंचे। दरवाजा खोला तो भाई खून से लथपथ था। उसे पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

पिता का बयान 

दूल्हे आजाद के पिता रामलखन का बयान- 'बेटे को किसने गोली मारी, इसकी जानकारी नहीं है। मैं बारात में सबसे पीछे वाली गाड़ी में था। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली कि बेटे को गोली लग गई है। 3 साल पहले जपतापुर गांव के 30 लोगों ने उन्हें और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा था। इससे दोनों के हाथ-पैर तक टूट गए थे। उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।'

पुरानी दुश्मनी की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। 

SP सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि- 'वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'
 

संबंधित सामग्री

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

बहराइच की गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप, SIT जांच की मांग

राज्य

बहराइच की गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप, SIT जांच की मांग

BJP के कुंवर बासित अली ने बहराइच की गाजी मियां दरगाह में व्यापक गबन का आरोप लगाया है और CM योगी आदित्यनाथ से SIT जांच की मांग की है।

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही रैपिड ट्रेन के लिए भी घोषणा की।