मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

भयावह हत्या मेरठ में

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता लूट की रची कहानी

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता |

UP के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीदनगर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। यहां 27 साल की कौसर की उसके पति साकिब ने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि यह पूरी वारदात उनकी 3 छोटी बेटियों के सामने ही हुई। 

लूट की कहानी

हत्या के बाद साकिब ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट का विरोध करने पर हत्या की कहानी गढ़ी। उसने घर का सामान इधर-उधर फैला दिया ताकि मामला लूट जैसा दिखाई दे। हालांकि, पुलिस की जांच और पूछताछ में उसकी कहानी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका कौसर अपने पति साकिब और 3 बेटियों—सानिया (5), कुलसुम (3) और डेढ़ साल की इनाया—के साथ किराये के मकान में रहती थी। करीब 8 बजे पड़ोसियों ने घटना की सूचना कौसर के परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

बेटियों के सामने हत्या

पुलिस जांच के मुताबिक, गुरुवार रात गर्मी के कारण परिवार कमरे के बाहर सोया था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे मृतका अपनी तीनों बेटियों को लेकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद साकिब भी कमरे में पहुंचा, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद के बाद आरोपी ने पेपर कटर से कौसर का गला रेत दिया। इसके बाद सबूत मिटाने की कोशिश की और खून से सने हाथ घर में ही धोए। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि साकिब के किसी दूसरी महिला से संबंध थे, जिसका कौसर विरोध करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो हत्या की वजह बना। 

बेटियों को झूठ बोलने को कहा

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बेटियों को भी झूठ बोलने के लिए कहा। उसने कहा अगर पुलिस पूछे तो कहना कि घर में चोर आए थे। बेटियों ने उसी के मुताबिक मकान मालिक से संपर्क किया और पिता को घर बुलाया।

संबंधित सामग्री

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

राज्य

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

बेंगलुरु के KR पुरम में एक परिवार के तीन सदस्यों की उनकी बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड द्वारा चाकू मारकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीमार पति की हत्या की, हार्ट अटैक बताकर रचा था मौत का ड्रामा; दोनों गिरफ्तार

जुर्म गाथा

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीमार पति की हत्या की, हार्ट अटैक बताकर रचा था मौत का ड्रामा; दोनों गिरफ्तार

काकीनाडा में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर अपने बीमार पति की हत्या कर दी और इसे हार्ट अटैक बताने की कोशिश की। मृत्यु के कई महीने बाद मामले का पर्दाफाश हुआ।