उत्तरप्रदेश में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 2.04 करोड़ नाम कटे

up-sir-final-list-2-04-crore-names-removed

उत्तरप्रदेश में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 2.04 करोड़ नाम कटे

उत्तरप्रदेश में sir की फाइनल लिस्ट जारी 204 करोड़ नाम कटे

UP SIR Final List: उत्तरप्रदेश में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी। UP में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। SIR की फाइनल लिस्ट से 2.04 करोड़ नाम कटे हैं। 84 लाख नए नामों को जोड़ा गया।

SIR की फाइनल लिस्ट जारी

9.14 लाख मतदाता हुए कम

SIR से पहले अक्टूबर 2025 में UP में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ तक हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें से 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता कम हुए हैं। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की कैंट विधानसभा सीट पर 34.18% वोटर कम हो गए हैं। प्रयागराज 8.26 लाख, कानपुर नगर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। 

यहां देखे अपना नाम

अंतिम लिस्ट voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देख सकते है। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने फोन नंबर के जरिए किया जा सकता है। नाम चेक करने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर राज्य और जिला चुनें। इसके बाद अपना विधानसभा सिलेक्ट करें। अपना बूथ सिलेक्ट करें और सूची डाउनलोड कर लें।

UP SIR Final List: 8 लाख नाम कटे

निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से आज तक 8,15,996 नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इनमें 3,50,436 फॉर्म में गलतियों की वजह से कटे। 3,28,350 मतदाता गैर-मौजूद थे। 79,076 नाम 2 जगह थे। 55,865 लोग मृत पाए गए थे। 2269 की उम्र 18 साल से कम मिली थी।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।