केदारनाथ में बर्फबारी, चारधाम यात्रा पर प्रभाव, बढ़ी ठंड

चारधाम यात्रा में ठंड और बर्फबारी

केदारनाथ में बर्फबारी, चारधाम यात्रा पर प्रभाव, बढ़ी ठंड

केदारनाथ धाम में तेज बर्फबारी से तापमान -6°C तक गिरा। चारधाम यात्रा पर बढ़ती संख्या में श्रद्धालु प्रभावित हो रहे हैं।

केदारनाथ में बर्फबारी चारधाम यात्रा पर प्रभाव बढ़ी ठंड

केदारनाथ में बर्फबारी |

चारधाम यात्रा का आज 16वां दिन है। केदारनाथ में हल्की बर्फबारी से तापमान -6°C से नीचे चला गया। अचानक से कंपकंपाती ठंड शुरू हो गई। वहीं बद्रीनाथ धाम के रास्तों में मौसम खराब है।

केदारनाथ में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन 

अब तक 6 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा केदारनाथ में 3 लाख 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में अब तक 1 लाख 60 हजार से ज्यादा यात्री पहुंचे। वहीं, यमुनोत्री में 1 लाख से ज्यादा और गंगोत्री में 99 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चारधाम के लिए अब तक 27.5 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा 9 लाख 66 हजार 548 रजिस्ट्रेशन हुए। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के लिए 8 लाख 18 हजार 305, गंगोत्री के लिए 4 लाख 73 हजार 17 और यमुनोत्री के लिए 4 लाख 57 हजार 45 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

केदारनाथ में बर्फबारी

वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए अब तक 34516 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। आने वाले 2 दिनों (4 और 5 मई) में 1 लाख 31 हजार 319 श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान है। केदारनाथ धाम में आज हल्की बर्फबारी हुई। इसके बाद धाम सहित निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है और तापमान -6°C से नीचे चला गया। इसके बावजूद, तीर्थयात्री सुबह से ही दर्शनों के लिए लाइन में लगे हुए हैं। सुबह से हो रही बारिश और घने कोहरे के कारण हेली सेवा भी रोक दी गई हैं। 

आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय

पहाड़ों में बेमौसम बारिश का जारी है। केदारनाथ धाम और केदारघाटी में पिछले कई दिनों से बारिश शुरू हो रही है। बारिश के साथ कोहरा और ठंड भी बढ़ गई है, जिससे तीर्थयात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गई हैं। SDRF, DDRF, NDRF, पुलिस और ITBP के जवान सोनप्रयाग से केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

देश-विदेश

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी। कई शहरों में तापमान 45°C पार, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश हुईं।

मानसून जल्दी, लेकिन खतरा बड़ा! सुपर अल नीनो से सूखा और भीषण गर्मी की आशंका

देश-विदेश

मानसून जल्दी, लेकिन खतरा बड़ा! सुपर अल नीनो से सूखा और भीषण गर्मी की आशंका

देश में मानसून तय समय से पहले पहुंच सकता है, लेकिन सुपर अल नीनो के कारण सूखा और भीषण गर्मी का खतरा बढ़ गया है। MP-UP-राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी है।

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

देश-विदेश

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

यूपी में आंधी-बारिश से 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में तापमान 45°C के पार पहुंचा।

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

देश-विदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

यूपी में आंधी-तूफान से 56 लोगों की मौत हुई। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है। कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी,  8 जिलों में बारिश का अलर्ट

राज्य

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और विभिन्न जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। रतलाम में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।